जिले के विकास में अजीत सिंह का था अमिट योगदान: ब्रजेश पाठक

उन्नाव। अजीत सिंह ने अपने समय में जिले के विकास की रफ्तार को प्रभावी गति दी थी। जिले के लोग उनकी कार्यशैली से विशेष रूप से प्रभावित थे।
यह बात प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्मृति शेष पूर्व एमएलसी अजीत सिंह की पुण्यतिथि पर शहर के अरोड़ा रिसार्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। कार्यक्रम के दौरान एक सैकड़ा से अधिक मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। वहीं 10 लोगों को ट्राई साइकिल वितरित की गईं।
अजीत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उन्होंने उनकी पत्नी व जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, उनके पुत्र शशांक शेखर सिंह, पिता व पूर्व एमएलसी रंजीत सिंह द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की।
श्रद्धांजलि समारोह में परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दया शंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी, विधायक संगीत सोम, पूर्व सांसद धंनजय सिंह, ब्लाक प्रमुख अजय सिपाही, विधायक अनिल सिंह, बंबालाल दिवाकर, श्रीकांत कटियार, आशुतोष शुक्ला, आशू सिंह, अमरीश रावत व नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानू मिश्रा, भाजपा नेता आशीष अटल, प्रवीण मिश्र भानू, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक सुंदर लाल कुरील, पंकज त्रिपाठी, अनुज सिंह, शिवेंद्र सिंह, कुश सिंह व राजा रघुराज प्रताप सिंह ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भजन आदि का आयोजन किया गया।