फिल्मी

संघर्ष में बाल कलाकार थीं आलिया

सिनेमा की दुनिया में कई बचपन में ही एक्टिंग करने लगते हैं। छोटी उम्र में ही इन सितारों के हाथ में कामयाबी लग जाती है। आज ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में आपको बताएंगे, जिसने सिर्फ 6 साल की उम्र में काम करना शुरू किया था, लेकिन आज बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्ट्रेस बन गई हैं।

ये एक्ट्रेस कपूर खानदान की बहू हैं और 550 करोड़ की नेट वर्थ की मालकिन भी। सालों पहले एक थ्रिलर फिल्म रिलीज हूई थीं। इसमें एक छोटी भूमिका में क्यूट सी बच्ची नजर आई थी, जिसने अपनी प्रतिभा उजागर की थी। तब किसे ही पता था कि ये उनके आने वाले करियर की पहली झलक है। यह लड़की कोई और नहीं बल्कि आलिया भट्ट हैं, जिन्होंने अपने अभिनय सफर की शुरुआत साल 1999 में फिल्म संघर्ष से की थी। उस समय वे केवल छह साल की थीं और इस फिल्म में उन्होंने प्रीति जिंटा के किरदार के बचपन का रोल निभाया था।

 

मुंबई में 15 मार्च 1993 को जन्मी आलिया, फिल्म जगत के एक नामी भट्ट परिवार से आती हैं। उनके पिता फिल्म निर्माता महेश भट्ट और मां अभिनेत्री सोनी राजदान हैं। ऐसे में उनके हाथ ये ऑफर लगना कोई हैरानी की बात नहीं थी। फिल्मी दुनिया का हिस्सा वो पैदा होते ही बन गई थीं। आलिया को असली सफलता करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर (2012) से मिली, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई।

इस फिल्म के बाद उनका करियर लगातार आगे बढ़ा और उन्होंने कई उल्लेखनीय फिल्मों में काम किया जैसे हाईवे (2014), राजी (2018), गली बॉय (2019) और गंगूबाई काठियावाड़ी (2022)। उनकी बहुमुखी प्रतिभा, मेहनत और समर्पण ने उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समेत कई फिल्मफेयर पुरस्कार दिलाए हैं।

हाल ही में, आलिया ने फिल्म जिग्रा में एक बहादुर बहन का किरदार निभाया है, जो अपने भाई (वेदांग रैना) को गलत तरीके से जेल से छुड़ाने की कोशिश करती है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button