महाराष्ट्र में 85.85 पर लड़ेंगे तीनों दल

मंुबई। महाविकास अघाड़ी ;एमवीएद्ध गठबंधन के तहत कांग्रेसए शिवसेना ;यूबीटीद्ध और एनसीपी ;शरद पवारद्ध में शीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और संजय राउत ने प्रेस कान्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कांग्रेस.शिवसेना ;यूबीटीद्ध और एनसीपी ;शरद पवारद्ध 85.85.85 सीटों यानी 255 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। बाकी की बची 33 सीटों में सभी दल अपने कोटे से कुछ सीटें अपने समर्थक निदर्लीय प्रत्याशियों के देंगे। इसके बाद जो भी सीटें बचेंगी वे इंडिया ब्लॉक में शामिल पार्टियों को दी जाएंगी। अन्य दलों में समाजवादी पार्टीए एसडब्ल्यूपी और सीपीआई;एमद्ध समेत अन्य पार्टियां शामिल हैं। हालांकिए अन्य दलों को कितनी सीटें दी जाएंगी ये अभी नहीं बताया गया है। इसी बीच शिवसेना ;उद्धव बालासाहेब ठाकरेद्ध गुट ने आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 65 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।
इस सूची में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा नेता आदित्य ठाकरे को वर्ली विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा गया है। आदित्य ठाकरे वर्ली से मौजूदा विधायक हैंए इस बार फिर से उसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वर्ली को शिवसेना का एक महत्त्वपूर्ण गढ़ माना जाता है। शिवसेना ;यूबीटीद्ध ने ठाणे से राजन विचारे को टिकट दिया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने ठाकरे गुट ने केदार दिघे को कोपरी.पचपखड़ी से टिकट दिया है। केदार दिघे दिवंगत नेता आनंद दिघे के रिश्तेदार हैं। आनंद दिघे को शिंदे का राजनीतिक गुरु माना जाता है। युवा सेना नेता एवं ठाकरे के रिश्तेदार वरुण सरदेसाई शहर की बांद्रा ;पूर्वद्ध सीट से चुनाव लड़ेंगे।