देश

कर्मचारियों की नौकरी से जुड़े सभी काम केवल मानव संपदा पोर्टल से होंगे, शासनादेश जारी

लखनऊ। प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की नौकरी से जुड़ा प्रत्येक कामकाज अब केवल मानव संपदा पोर्टल से होगा। मानव संपदा पोर्टल के जरिए कर्मचारियों का सेवा विवरण, मेरिट आधारित आनलाइन ट्रांसफर, सालाना मूल्यांकन रिपोर्ट (एपीआर), वेतन आहरण और सेवा पुस्तिका प्रबंधन आदि सभी कामकाज पोर्टल से ही होंगे। विशेष सचिव धनंजय शुक्ला ने सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और विभागाध्यक्षों को इस संबंध में पत्र भेजा है।
पत्र के मुताबिक 11 दिसंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस संबंध में समीक्षा की थी और अधिकांश विभागों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि मानव संपदा पोर्टल पर सभी कर्मचारियों का पंजीकरण करा लें। इसके बाद कोषागार से दिसंबर 2023 तक का वेतन आहरण मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ही कराया जाए। इसका पालन सर्वोच्च प्राथमिकता पर कराने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इसके लिए एनआईसी और प्रदेश शासन व प्रबंधन अकादमी ने 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button