फिल्मी

अमरीशपुरी ने प्रियंका के पति और पापा की भूमिका निभाई

प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और करीना कपूर की ऐतराज साल 2004 में आई थी। फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसमें अमरीश पुरी ने प्रियंका के पति का किरदार निभाया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी बेमेल थी। प्रियंका ने पैसे के लिए अपनी उम्र से बड़े शख्स से शादी की थी। इस फिल्म के लिए प्रियंका को बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। उसी साल प्रियंका चोपड़ा, अक्षय कुमार और सलमान खान की फिल्म मुझसे शादी करोगी आई थी। ये फिल्म कॉमेडी से भरपूर थी। इस फिल्म में अमरीश पुरी ने प्रियंका के पापा का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनका काफी कूल देखने को मिला था जिसे देखकर लोग काफी इंप्रेस हो गए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। मुझसे शादी करोगी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।
बता दें प्रियंका इन दिनों अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में बिजी हैं। उनकी बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो आखिरी बार वो द स्काइ इज पिंक में नजर आईं थीं। उसके बाद से उनकी बॉलीवुड फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। कुछ समय पहले प्रियंका के बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में आने की खबरें आईं थीं मगर उसके बाद से फिल्म को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। उनकी बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। 2000 के दशक में प्रियंका ने कई फिल्मों में काम किया है। उस समय में उन्होंने बॉलीवुड के ज्यादातर एक्टर्स के साथ काम किया था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button