फिल्मी

फिल्म के दौरान अनुष्का व प्रियंका में हुई थी जोरदार बहस

हाल ही में एक इंटरव्यू में, दर्शन कुमार ने बताया, ‘अनुष्का और प्रियंका अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान मिलीं और मेरे बारे में बात की। प्रियंका ने कहा कि दर्शन स्वीट, मेहनती और अच्छा अभिनेता है। अनुष्का ने कहा, ‘कहां?’ मैंने उससे ज्यादा रूड इंसान नहीं देखा। उन्होंने मेरे बारे में बहस की। उस समय मैं अपने किरदार में था। मैं उस समय सतबीर था, मैंने अनुष्का को कभी ग्रीट नहीं किया। मैं क्लाइमेक्स के बाद ही उनसे मिला।’ वो कहते हैं, ‘यह मेरे एक्टिंग प्रोसेस का हिस्सा था। उसे कोई अंदाजा नहीं था। उसने सोचा कि मेरा रवैया है, शायद उसने ऐसा सोचा। उसने मजाक में किसी से कहा, ‘क्लाइमेक्स में इसे अच्छे से रॉड मारूंगी।’ बाद में मैं उससे फिल्म के प्रमोशन के दौरान दिल्ली में मिला। उसका मन बदल गया और उसने सोचा कि मैं बहुत प्यारा हूं। मैंने उसे बताया कि उस समय मैं अपने किरदार में था’।
बॉलीवुड फिल्मों के सेट पर दो एक्ट्रेसेस के बीच की लड़ाई आम बात है। 90 के दशक में फिल्ममेकर्स एक साथ दो एक्ट्रेसेस को कास्ट करने से पहले हिचकिचाते थे क्योंकि उनके लिए एक ही समय पर 2 एक्ट्रेस के साथ काम करना किसी जोखिम से कम नहीं था। हालांकि अब चीजें काफी बदल चुकी हैं, लेकिन साल 2015 में अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म दिल धड़कने दो आई थी जिसमें दोनों ही एक्ट्रेस ने दमदार किरदार अदा किया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके सेट पर दोनों की बहस हो गई थी।
दिल धड़कने दो के सेट पर प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के बीच बहस एक एक्टर की वजह से हुई थी और ये एक्टर दर्शन कुमार थे। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button