
देश की आजादी के 77वें वर्ष दिवस पर देश भर में उत्साह देखने लायक था। दो दिन पहले ही हर घर पर तिरंगा लहराने लगा था और 15 अगस्त को सबेरे से ही राष्ट्र भक्ति के गीत गली-गली मंे सुनाई पड़ रहे थे। दिल्ली मंे लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ध्वजारोहण करते हुए देश को विकसित देश बनाने का आह्वान किया। उन्होंने अपने 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए देशवासियों से कहा कि हम इस मजबूती को और कितना खाद-पानी दे सकते हैं, इसके लिए हमें सामूहिक रूप से प्रयास करना पड़ेगा, तभी 2047 मंे जब हम देश की आजादी का शतक मना रहे होंगे तब भारत विकसित देश होगा। उन्हांेने कहा कि अब तक हम असंतुलित विकास का शिकार रहे हैं लेकिन अब हमारा लक्ष्य संतुलित विकास को बढ़ावा देने का होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किले पर झंडा फहराने के बाद देश को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार प्राकृतिक आपदा ने देश के अनेक हिस्सों में अकल्पनीय संकट पैदा किए। जिन परिवारों ने इस संकट को सहन किया है मैं उन सभी परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करता हूं। राज्य-केंद्र सरकार मिलकर उन सभी संकटों से मुक्त होकर तेजी से विकास की ओर आगे बढ़ेंगी, ये विश्वास दिलाता हूं। इससे पहले 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और देशवासियों को बधाई दी। उनसे वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चलता-चलाता काल चक्र, अमृत काल का भाल चक्र, सबके सपने अपने सपने, पनपे सपने सारे, धीर चले वीर चले, चले युवा हमारे, नीति सही रीति नई, गति सही राह नई, चुनो चुनौती सीना तान, जग में बढ़ाओ देश का नाम। मोदी ने कहा कि 2019 में प्रदर्शन के आधार पर आपने मुझे एक बार फिर आशीर्वाद दिया। अगले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं। 2047 के सपने को साकार करने का सबसे बड़ा स्वर्णिम क्षण आने वाले पांच साल हैं। अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से देश की उपलब्धियों और विकास को आपके सामने रखूंगा। प्रधानमंत्री विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि ये नया भारत है। आत्मविश्वास से भरा हुआ भारत है, ये संकल्पों को चरितार्थ करने के लिए जी-जान से जुटा हुआ भारत है। इसलिए ये भारत न रुकता है, न थकता है, न हांफता है और न ही ये भारत हारता है। पीएम मोदी ने कहा कि विकास का सबसे बड़ा दुश्मन है, तुष्टीकरण। तुष्टीकरण ने समाजिक न्याय को बेहद नुकसान पहुंचाया है। आने वाली पीढ़ियों को ऐसी जिंदगी जीने के लिए मजबूर करना गुनाह है। आने वाली पीढ़ी को हम ऐसा देश दें, ताकि छोटी-छोटी चीजों को पाने के लिए उन्हें संघर्ष न करना पड़े। हमें वो भारत बनाना है जो पूज्य बापू के सपनों का भारत था।
लाल किले की प्राचीर से पीएम मोदी ने देशवासियों से 3 बुराइयों भ्रष्टाचार-परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ लड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये ऐसी चीजें हैं, जो हमारे देश के लोगों की आकांक्षाओं पर सवालिया निशान खड़े करती हैं। हमें भ्रष्टाचार की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश अनेक क्षमताओं को लेकर आगे बढ़ रहा है। देश आधुनिकता की तरफ आगे बढ़ने के लिए काम कर रहा है। आज देश नवीकरणीय ऊर्जा और ग्रीन हाईड्रोजन के लिए काम कर रहा है। देश की स्पेस में क्षमता बढ़ रही है तो डीप सी मिशन में भी सफलता के साथ आगे चल रहा है। देश में रेल आधुनिक हो रही है तो वंदे भारत ट्रेन भी आज देश के अंदर काम कर रही है। गांव-गांव पक्की सड़कें बन रही हैं, तो इलेक्ट्रिक बसें, मेट्रो की रचना भी आज देश में हो रही है। आज गांव-गांव तक इंटरनेट पहुंच रहा है।राजस्थान कांग्रेस को मिली संजीवनी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट बॉर्डर गांव को देश का आखिरी गांव कहा जाता था। हमने वह मानसिकता बदल दी। वह देश का आखिरी गांव नहीं है। आप सीमा पर जो देख सकते हैं, वह मेरे देश का पहला गांव है। मुझे खुशी है कि इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि इन सीमावर्ती गांवों के 600 प्रधान हैं। वे यहां लाल किले पर इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने आए हैं। आतंकवाद के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा कि देश में बदलाव हर क्षेत्र में नजर आ रहा है। अब आतंकी हमलों में कमी आई है और साथ ही नक्सली घटनाएं भी कम हुई हैं। हमने पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से ढाई लाख करोड़ रुपये किसानों के खाते में जमा किए हैं। हमने जल जीवन मिशन पर 2 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। हमने आयुष्मान भारत योजना के तहत हमने 70 हजार करोड़ रुपये खर्च किए हैं, ताकि गरीब को दवाई मिले। हमने पशुधन को बचाने के लिए लगभग 15 हजार करोड़ रुपये टीकाकरण के लिए लगाये हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी नीतियां स्पष्ट हैं और नीयत पर सवालिया निशान नहीं है, लेकिन कुछ सच्चाइयों को स्वीकार करना पड़ेगा। इनके समाधान के लिए आज लाल किले से आपकी मदद मांगने आया हूं। आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। अनुभव के आधार पर कह रहा हूं गंभीरता पूर्वक उन चीजों को हमें लेना होगा। दुनिया में विकसित भारत का तिरंगा झंडा होना चाहिए। रत्तीभर हमें रुकना नहीं है। इसके लिए सुचिता, पारदर्शिता, निष्पक्षता की जरूरत है। हम इस मजबूती को जितना खाद पानी दे सकते हैं, ये हमारा सामूहिक प्रयास होना चाहिए। 2047 में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, तो भारत विकसित देश होगा।भारत को विकसित देश बनाने की अपील
पीएम मोदी ने कहा कि हम सबको एकता के भाव के साथ आगे बढ़ना है। हमें हमारे देश को विकसित देश के रूप में देखना है, तो श्रेष्ठ भारत को जीना होगा। आज भारत गर्व से कह सकता है कि सबसे ज्यादा महिला पायलट कहीं हैं, तो भारत में हैं। चंद्रयान मिशन का नेतृत्व महिला वैज्ञानिक कर रही हैं। जी20 देश भी महिला नेतृत्व वाले विकास के महत्व को पहचान रहे हैं। अब हमारा लक्ष्य 2 करोड़ लखपति दीदी बनाने का है और हम इस पर काम कर रहे हैं। नारी शक्ति को आगे बढ़ाना हमारा शुरुआत से लक्ष्य रहा है। पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से महंगाई पर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब आयकर में छूट बढ़ती है, तो सबसे ज्यादा लाभ सैलरी क्लास को होता है। मेरे परिवारजनों विश्व कोरोना के बाद उभर नहीं पाया है। दुनिया महंगाई के संकट से जूझ रही है। हम भी दुनिया से आयात करते हैं। भारत ने महंगाई पर नियंत्रित रखने के लिए कई प्रयास किए हैं। हमारा लक्ष्य देश को महंगाई से छुटकारा दिलाना है। भारत का एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है। एक्सपर्ट कह रहे हैं कि भारत रुकने वाला नहीं है। (हिफी)
(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)