फिल्मी

ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइक अरोड़ा पिछले कुछ वक्त से अपने ब्रेकअप की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। कुछ वक्त पहले दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। उस दौरान अर्जुन और मलाइका, दोनों ही, अपने इंस्टाग्राम पर जीवन से जुड़े कुछ पोस्ट करते नजर आए थे। अब एक बार फिर अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जीवन से जुड़ा एक पोस्ट किया है। अर्जुन ने पोस्ट में लिखा है कि आपके पास जो भी है, उसके लिए आपको शुक्रगुजार रहना चाहिए। अर्जुन कपूर ने पोस्ट में लिखा था- “आपके पास जो है, उसके लिए आभारी रहो। यह कभी आपकी प्रार्थनाओं का उत्तर था।” अर्जुन कपूर का यह क्रिप्टिक पोस्ट उनके और मलाइका के ब्रेकअप की खबरों के बीच आया है। कुछ महीने पहले अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। इन खबरों को और हवा तब मिली जब मलाइका अर्जुन कपूर के बर्थडे के जश्न में नजर नहीं आई थीं। इसके बाद, खबरें आईं कि मलाइका किसी मिस्ट्री मैन के साथ छुट्टियां मना रही हैं। वहीं, एक इवेंट में अर्जुन और मलाइका दोनों मौजूद थे, लेकिन दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात नहीं की थी। हालांकि, ब्रेकअप की खबरों के बीच अर्जुन कपूर एक्ट्रेस मलाइका की दुख की घड़ी में उनके साथ नजर आए थे। हाल ही में मलाइका अरोड़ा के पिता का निधन हुआ था। इस दौरान अर्जुन कपूर मलाइका के साथ नजर आए थे। सोशल मीडिया पर अर्जुन और मलाइका के कुछ वीडियो सामने आए थे जिसमें एक्टर मलाइका अरोड़ा को सहारा देते नजर आए थे। सोशल मीडिया पर इन वीडियो को देख फैंस अर्जुन कपूर की तारीफ कर रहे थे। उनका कहना था कि ब्रेकअप के बाद भी अर्जुन कपूर मलाइका और उनके परिवार की दुख की घड़ी में उनके लिए मौजूद हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button