असमी कलाकार नंदिनी हिट एण्ड रन में गिरफ्तार

खूबसूरत एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप इन दिनों सुर्खियों में हैं। किसी फिल्म या वेब सीरीज को लेकर नहीं बल्कि हिट एंड रन केस को लेकर। असम की फेमस एक्ट्रेस नंदिनी कश्यप पुलिस की गिरफ्त में हैं। उन पर आरोप है कि उनकी कार से टकराने के बाद एक 21 साल युवक समीउल हक की मौत हो गई। ये दिल दहला देने वाला हादसा गुवाहाटी के दक्षिणगांव इलाके में हुई और पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। नंदिनी की तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से युवक उछलकर गिर गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से समीउल हक ने अपोलो अस्पताल में दम तोड़ दिया।
फुटेज में साफ देखा गया कि कार तेज रफ्तार में थी और टक्कर के बाद नंदिनी मौके से बिना रुके भाग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी इस बात की पुष्टि की कि हादसे के तुरंत बाद एक्ट्रेस ने गाड़ी नहीं रोकी और पीड़ित की मदद नहीं की। हालांकि, समीउल के दोस्तों ने कार का पीछा कर नंदिनी को रोका और सवाल किया। समीउल की मौत के बाद नंदिनी को पहले महानगर पुलिस ने हिरासत में लिया। फिर नंदिनी को गिरफ्तार किया गया। अब चश्मदीद का एक बयान सामने आया है, जो रोंगटे खड़े करने वाला है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, 25 जुलाई की रात 3 बजकर 2 मिनट पर नंदिनी की तेज रफ्तार गाड़ी ने समीउल को टक्कर मारी। समीउल खून से लथपथ पड़ा था। दुर्घटना की आवाज सुनकर कई लोग घटनास्थल पर पहुंचे। चश्मदीद ने बताया कि एक्सीडेंट के बाद हम बाहर आए। वो शख्स खून से लथपथ गिरा पड़ा था।
नंदिनी कश्यप असमिया सिनेमा की एक जानी-पहचानी नाम बन चुकी हैं। उन्हें हाल ही में आई निर्देशक रूपक गोगोई की हिट फिल्म ‘रूद्र’ में सुरभि की मुख्य भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। (हिफी)