हरियाणा से दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाया जाए: आतिशी

नई दिल्ली। दिल्ली के कई हिस्सों में जल संकट एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखा है। उन्होंने दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर केंद्रीय जल मंत्री गजेंद्र शेखावत को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होंने यूपी-हरियाणा से दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने की अपील की है। आतिशी ने कहा कि दिल्ली वालों को हीट वेव में ज्यादा पानी की जरूरत है। हरियाणा से कम पानी आ रहा है।
जल संकट से जूझ रही दिल्ली के लिए केजरीवाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दिल्ली सरकार ने सर्वोच्च अदालत में याचिका दाखिल की है। उन्होंने हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से मानी की मांग की है। उन्होंने कहा कि एक महीने अतिरिक्त पानी दिया जाए। इससे पहले, दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि रिकॉर्ड तापमान के बीच हरियाणा सरकार दिल्ली के हिस्से के पानी की कटौती कर रही है।
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने वजीराबाद जल उपचार संयंत्र का निरीक्षण किया। अतिशी ने कहा, दिल्ली अपनी पूरी पानी की पूर्ति के लिए यमुना नदी पर निर्भर है।
आतिशी ने कहा था कि दिल्ली यमुना पर निर्भर है। वजीराबाद वॉटर प्लांट में हम पहुंचे हैं। यहां का पानी लगातार घट रहा है। वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला वोटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाता है। लेकिन पानी कम होनो की वजह से प्लांट में पानी ही नहीं पहुंच रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा दिल्ली को पानी नहीं देगा तो प्लांट कैसे काम करेंगे। हरियाणा को हमने पत्र भी लिखा हुआ है। हरियाणा की मनमानी ने दिल्ली को आपात स्थिति में डाल दिया है। केंद्र की जिम्मेदारी है कि वो हरियाणा को इस तरह की मनमानी नहीं करने दें। ये भ्रम है कि दिल्ली में पानी वाटर पाइपलाइन में लीकेज से बर्बाद होता है। ऐसा बिलकुल भी नहीं है, ये झूठ है कि 30 फीसदी बर्बाद होता है। एलजी को इस वक्त अधिकारियों को निर्देश देना चाहिए।