देश

आकर्षक रूप में बाबा महाकाल नजर आए

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल को भांग और रुद्राक्ष की माला से सजाया गया। आकर्षक रूप में बाबा महाकाल नजर आए।
सुबह चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पण्डे-पुजारियों ने गर्भगृह मे स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शकर, पंचामृत कर रुद्राक्ष की माला से बाबा महाकाल को सजाया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। इससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button