स्वास्थ जगत

बिटामिन व मिनरल देता है चुकंदर

हमारे शरीर को रोगों से लड़ने के लिए कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स की जरूरत होती है, जो हमें अपने रोजाना के भोजन से नहीं मिल पाते। हमारी रसोई में ऐसी कई तरह की चीजें मौजूद हैं, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। वैसे तो सभी तरह के फल और सब्जियां हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। सेहत के लिए चुकंदर बहुत फायदेमंद है। चुकंदर अपने आप में एक खास तरह का वेजिटेबल है। इसे बीटा वल्गेरिस रूब्रा या लाल चुकंदर के नाम से भी जाना जाता है। पोषण से भरपूर चुकंदर की पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट शामिल है, जो हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने का काम करती है।
चुकंदर शरीर में आने वाली सूजन को भी कम करने का काम करती है।चुकंदर का जूस हृदय और फेफड़ों के लिए भी बेहद ही फायदेमंद होता है। इससे मिलने वाला नाइट्रिक ऑक्साइड मांसपेशियों में रक्त के प्रवाह को सही रखने का काम करता है। उन्होंने कहा, यह हीमोग्लोबिन के स्तर को भी सही रखने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होने के चलते यह वेजिटेबल सेहत के लिए बेहद ही गुणकारी हो जाता है। इसमें मौजूद फाइबर पेट से जुड़ी समस्या के साथ वजन घटाने में भी फायदेमंद होता है।
डायबिटीज के मरीज भी इसे सीमित मात्रा में अपनी डाइट में शमिल कर सकते हैं। यह लिवर की सफाई करने के साथ स्किन के लिए भी बेहद ही फायदेमंद है। यह ब्लड प्रेशर को सही बनाए रखने के साथ यह हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे से भी बचाता है। इसके खास गुण व्यक्ति को सेहतमंद बनाए रखने के साथ रोगों से शक्ति प्रदान करते हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button