बूथों पर सदस्यता अभियान चलाकर पार्टी को मजबूत करेंगे: भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा एक विचारधारा पर आधारित दल है। हम लोगों के बीच अपने विचारों के साथ जाते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। दो सितंबर से 25 सितंबर तक पहले चरण के अभियान के बाद एक अक्तूबर से दूसरा चरण शुरू होगा, जो 15 अक्तूबर को समाप्त होगा।
सदस्यता अभियान प्रारंभ होने के 18 दिन में ही पार्टी ने उत्तर प्रदेश में एक करोड़ नए सदस्य बना लिए थे। सदस्यता अभियान में हरदोई जिले ने 1,74,769 सदस्य बनाकर पहले स्थान पर जगह बनाई। अमरोहा ने 1,69,785 सदस्य बनाकर दूसरा स्थान हासिल किया। लखनऊ तीसरे स्थान पर है, जहां 1,67,578 सदस्य बनाए गए।
इसी तरह बुलंदशहर चौथे और कुशीनगर पांचवें स्थान पर रहा। बहराइच 1,27,723 सदस्य बनाकर नौवें स्थान पर रहा। वहीं, सबसे ज्यादा 70,010 सदस्य बनाकर आगरा विधानसभा पहले स्थान पर रहा।