भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, इस बार 3.75 लाख वोटों से जीते

उज्जैन। लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र की मतगणना जिला मुख्यालय स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज में पूर्ण सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ हुई। मतगणना परिणाम के अनुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 में उज्जैन आलोट संसदीय क्षेत्र (अ.ज.जा.) से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 836104 मत प्राप्त कर विजय रहे। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने 2019 में खुद के द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड 365637 मतों की जीत के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अनिल फिरोजिया 836104 मत प्राप्त कर विजय रहे। इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी महेश परमार ने 460244 मत प्राप्त किए। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी फिरोजिया ने अपने निकटतम प्रत्याशी इंडियन नेशनल कांग्रेस के प्रत्याशी परमार को 375860 मतों से हराया। इनके अतिरिक्त के बहुजन समाज पार्टी एडवोकेट प्रकाश चौहान को 9518, भीम सेना के प्रत्याशी डॉ. हेमंत परमार को 4976, निर्दलीय अनिल को 981, निर्दलीय प्रत्याशी ईश्वरलाल को 863, निर्दलीय प्रत्याशी गंगा मालवीय को 1295, निर्दलीय महेश परमार को 2476, निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश को 2791 तथा नोटा को 9332 मत प्राप्त हुए। कुल विधिमान्य मतों की संख्या 1319248, 631 मत निरस्त किए गए तथा टेंडर वोट की संख्या 19 रही।