देश

उत्तराखंड के सांसदों के साथ भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की बैठक

देहरादून। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों में जुट चुकी भाजपा अब सांसदों के नेतृत्व में बूथ स्तर पर सघन अभियान शुरू करने जा रही है। इस सिलसिले में उत्तराखंड के सभी सांसदों के साथ दिल्ली में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की बैठक आयोजित की गई है। इसमें दिल्ली प्रवास पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी शामिल होंगे। भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में हाल में संपन्न हुए महा जनसंपर्क अभियान में सांसदों की सक्रियता समेत अन्य विषयों पर चर्चा होगी। महा जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता से मिले फीडबैक और इसके आधार पर आगामी कार्यक्रमों की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। बताया गया कि लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत आगामी कार्यक्रमों में सांसदों की भूमिका को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। इसी क्रम में सितंबर व अक्टूबर में सांसदों के नेतृत्व में पार्टी सघन अभियान लेने जा रही है। इसमें गांव-गांव प्रवास समेत अन्य कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button