भाजपा ने शिमला में नीतीश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया, इस्तीफे की मांग की

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधानसभा में दिये गये विवादास्पद बयान को लेकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की।
उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर जमा हुई महिलाओं ने बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए। भाजपा की प्रदेश सचिव डेजी ठाकुर ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कितनी शर्मनाक बात है कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता ने विधानसभा के अंदर अनुचित का प्रयोग किया।
उन्होंने नीतीश के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन का एक भी नेता नीतीश के बयान के खिलाफ एक शब्द बोलने को तैयार नहीं है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने भी बिहार के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में दिये अपने बयान के लिए सदन के अंदर और बाहर माफी मांग चुके हैं।