समाज के लिए समर्पित होता ब्राह्मण: डा. दिनेश

¨ ब्राह्मण समाज एवं राष्ट्र के लिये होता है समर्पित
¨ ब्राह्मण कभी भी नहीं हो सकता जातिवादी
¨ चाणक्य ने खुद शासक बनने की जगह चन्द्रगुप्त मौर्य को बनाया था शासक
जिस तरह हिन्दू कोई धर्म नहीं बल्कि एक सात्विक विचारधारा है, उसी तरह ब्राह्मण कोई जाति नहीं बल्कि समाज के पथप्रदर्शक हैं। इसी के चलते आगामी 26 नवम्बर को प्रयागराज में संगम पर ब्राह्मण महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन में देश भर के 18 राज्यों के लाखों ब्राह्मण शिरकत करेंगे। यह महाकुंभ राष्ट्रीय परशुराम सेना की तरफ से आयोजित होगा। भाजपा के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने भी राजस्थान में ब्राह्मण समाज के कार्यक्रमों में ब्राह्मण के महत्व को दर्शाया। उन्हांेने कहा ब्राह्मण समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित होता है। उसमंे लोभ नहीं होता। उदाहरण देते हुए कहा कि ब्राह्मण चाणक्य ने चंद्रगुप्त को राजगद्दी पर बैठाया, जबकि वह चाहते तो स्वयं राजा बन सकते थे। डा. दिनेश शर्मा चुनाव प्रचार के दौरान ब्राह्मण समाज के कार्यक्रमों में भी शामिल हुए।
उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सांसद डा. दिनेश शर्मा ने राजस्थान में कहा कि ब्राह्मण समाज एवं राष्ट्र के लिये समर्पित होता है तथा संस्कृति को अक्ष्युण्य रखता है। राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रवास में जयपुर की विभिन्न विधानसभाओं के नौ कार्यक्रम के अंतर्गत सभा, सम्मेलन, बैठक, व जनसंपर्क में तथा ब्राह्मण समाज के अन्य कार्यक्रमों में बोलते हुए कहा कि ब्राह्मण सनातन परंपराओं का अनुरक्षण करता हुआ समाज को एकजुट करने का प्रयास करता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के लिए होता है। ब्राह्मण जातिवादी न होकर समाज के लिए समर्पित होता है। उनका यह भी कहना था कि जो राष्ट्र के लिए समर्पित हो वही ब्राह्मण कहलाने का अधिकारी है।
राज्यसभा सांसद व पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ शर्मा ने राजस्थान में एक चुनावी सभा में कहा कि इन्दिरा गांधी, नरसिंहाराव और मनमोहन सिंह के समय पाकिस्तान की ओर शान्ति का प्रतीक कबूतर उड़ाया जाता था किंतु पाकिस्तान इसका जवाब आतंकवादी भेजकर आतंकी घटनाएं कराते थे। आज मोदी के नेतृत्व में देश बदला है। देश पाकिस्तान को गले लगाने के लिए तैेयार है बशर्ते वह अपना रूख बदल दे अन्यथा जब वहां से गोली चलती है तो यहां से गोला चलता है। अगर उधर से गोला चलता है तो इधर से बम चलाकर जवाब दिया जाता है और पाकिस्तान के घर में घुसकर मारा जाता है। उन्होंने कहा कि यहां पर मुगलशासकों से लेकर अंग्रेज तक आये और यहां की सम्पत्ति को लूटकर ले गए किंतु उनके लाख प्रयास के बावजूद देश की सनातन संस्कृति में कोई बदलाव नही मार पाएं। आक्रांताओं ने नालंदा विश्वविद्यालय में धार्मिक ग्रन्थों को जलाया फिर भी देश की संस्कृति को नहीं बदल पाए क्योंकि ब्राह्मण को जलाए गए सारे ग्रन्थ कण्ठस्थ थे और उन्होंने फिर से उन ग्रन्थों को लिख दिया। ग्रन्थों का लेखन करने वाला ब्राह्मण ही था। ब्राह्मण सत्यवादी हो सकता है वह राष्ट्रवादी हो सकता है वह जातिवादी नहीं हो सकता है क्योंकि उसने राष्ट्र की संरचना में सदैव योगदान दिया।
डा. शर्मा ने बिहार के वर्तमान सत्ताधारी विपक्षी गठबंधन के नेताओं के जातिवादी रूख की आलोचना करते हुए कहा कि चाणक्य ने चन्द्रगुप्त मौर्य को शासक बनाया था जब कि वे चाहते तो स्वयं शासक बन सकते थे। ब्राह्मण ने छुआछूत को नही चलाया और ना ही जातिवादी व्यवस्था को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि उसके बाद कई वर्ष तक जिनको आज पिछड़ी जाति कह सकते है उनका शासन रहा ऐसा लोग कहते हैं यह सत्य नहीं है क्योंकि पहले जातिवादी व्यवस्था न होकर वर्ण के आधार पर व्यवस्था थी।उनका कहना था कि ब्राह्मण ने कुरीतियों का प्रतिपादन नही किया उसने तो भगवान श्रीकृष्ण के गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर समाज से जातिगत भावना को अलग करने का काम किया।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्राह्मण ने जातिवादी परंपरा को हमेशा ठुकराया है तथा भाजपा भी जातिवादी परंपरा में विश्वास नही करती यही कारण है कि भाजपा शासित राज्यों में सरकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिला। भाजपा के लिए गरीबी ही केवल एक जाति है जिसे दूर करने के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक गरीब को दिया गया। उन्होंने कहा कि राजस्थान का चुनाव दो विचारधाराओं का टकराव है। सोनिया की परिवारवादी विचारधारा चलेगी या मोदी की राष्ट्रवादी विचारधारा चलेगी। इसलिए ब्राह्मणों का सदभाव एवं सुझाव चाहिए। उन्होंने कहा कि वे यहां के लोगों से पूछने आए हैं कि जाति चलेगी या राष्ट्रधर्म चलेगा। ब्राह्मण सभी का भला चाहता है क्यांेकि वह सहिष्णु है किंतु उसकी विचारधारा को बदलने के लिए कांग्रेसी आएंगे तथा उन्हे निर्णय करना है कि क्या राष्ट्रधर्म से बदलकर कुछ हो सकता है।
डा. शर्मा ने बताया कि यूपी की डबल इंजन की सरकार ने माफिया राज को किस प्रकार समाप्त किया।योगी ने तो हलालवाले उत्पादों की बिक्री पर ही रोक लगा दी। जिस बुंदेलखण्ड में गोलियां चलती थीं वहां आज आटोमैटिक राइफल बन रही है डिफेंस कॉरिडोर बन रहा है। बुंदेलखण्ड में अब पानी के लिए दस किलोमीटर दूर नही जाना पडता है क्योंकि अब वहां पर हर धर में नल हो गया है। मोदी ने राजस्थान सहित पूरे देश में हर घर शौचालय एवं गरीब को मुफ्त गैस का सिलिन्डर किसानों को सम्मान निधि चिकित्सा के लिए आयुष्मान कार्ड प्रधानमंत्री आवास दिया। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय योजनाओं का सही लाभ राजस्थानवासियों को तभी मिल सकता है जब यहां पर डबल इंजन की सरकार बने इसलिए सभी को मिलकर इस दिशा में प्रयास करना चाहिए। भाजपा समाज बनाने के लिए आती है तो कांग्रेसी समाज को विक्रत करने के लिए आते हैं।यदि सनातन को बचाना है तो भाजपा को लाना है। विधानसभाओ के कार्यक्रम में गौड़ ब्राह्मण सनाढय ब्राह्मण सभा विप्र सेना विप्र फाउंडेशन चाणक्य राजस्थान ब्राह्मण महासभा अखिल भारतीय खांडल ब्राह्मण महासभा ऑल इंडिया पारीक महासभा आदि तमाम ब्राह्मण संगठनों के साथ अलग-अलग कार्यक्रमों में डा. दिनोश शर्मा ने चुनाव प्रचार किया। (हिफी)
(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)