देश

बच्चों का गुस्सा चिंता का विषय, होगी उच्चस्तरीय जांच: शिक्षा मंत्री

भोपाल। मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप का एक बयान सामने आया है। सरोजिनी नायडू में छात्राओं के प्रदर्शन को लेकर कहा, जिस तरह से बच्चे गुस्से में थे। इससे लगता है कि यह एक दिन का मामला नहीं है। बच्चों का गुस्सा चिंता का विषय है। स्कूल प्रबंधन ने इतना गुस्सा पनपे दिया, ये भी एक सवाल है। उन्होंने बताया कि शिक्षक को हटा दिया गया है। मामले में उच्चस्तरीय जांच की जा रही है।
दरअसल, सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बवाल मच गया। छात्राओं ने शिक्षक वर्षा झा के ऑफिस में तोड़फोड़ कर दी। नेम प्लेट को तोड़ दिया गया। दफ्तर के कांच, अलमारी और कंप्यूटर को तोड़ दिया गया। स्कूल में एनजीओ के माध्यम से की गई नियुक्ति को लेकर सवाल उठाए गए।
रिटायर्ड अधिकारी की नियुक्ति और बेवजह धूप में खड़े करने जैसी सजा देने के मसले पर छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button