विश्व-लोक

भारत के साथ युद्ध में चीन कर रहा था पाक की मदद

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बड़ा खुलासा किया है। ख्वाजा आसिफ ने यह कबूल किया है कि भारत के साथ हुए युद्ध के दौरान पाकिस्तान को चीन से मदद मिल रही थी। ख्वाजा ने कहा कि बीजिंग इस्लामाबाद के साथ भारत के बारे में जानकारी शेयर करता है। युद्ध के समय भी पाकिस्तान को चीन ने भारत के एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़ी जानकारियां शेयर की थी।
ख्वाजा आसिफ ने एक इंटरव्यू में कहा- भारत के साथ शॉर्ट वॉर के बाद से पाकिस्तान हाई अलर्ट पर है और उसने अपनी सतर्कता कम नहीं की है। मैं आपको कन्फर्म बता सकता हूं कि हमने शुरुआत से अब तक अपनी सतर्कता को कम नहीं किया है। एक महीने से ज्यादा हो गया। जो देश रणनीतिक तौर पर एक दूसरे के करीबी हैं वो आपस में खुफिया जानकारी को शेयर करते हैं। उन्होंने कहा कि यह समान्य बात है कि हमारे पास जो जानकारी है उसे हम शेयर करते हैं। जो जानकारी हमारे लिए खतरा है, चीन के लिए भी वही खतरा है। चीन को भी भारत से दिक्कतें हैं। उन्होंने आगे कहा- मैं समझता हूं ये बहुत सामान्य बात है कि हम खुफिया जानकारी और सेटेलाइट से जो इनफॉर्मेशन कलेक्ट करते है उसे एक दूसरे से शेयर करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button