विश्व-लोक

चीन की गवर्नर झोंग यांग को 13 साल की सजा और लाखों का जुर्नामा

दक्षिणी-पश्चिम चीन की एक महिला को कदाचार के लिए 13 साल की सजा और एक मिलियन युआन यानी की 183000 अमेरिकी डॉलर (15276922.35 रुपये) जुर्माना लगाया गया है। महिला की खूबसूरती के कारण उसे ब्लूटीफुल गवर्नर (सुंदर राज्पाल) के नाम से भी जाना जाता है। उसकी पहचान झोंग यांग के तौर पर की गई है। 52 वर्षीय झोंग पर 58 पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप है। वह पुरुषों से इसके लिए रिश्वत के तौर पर 60 मिलियन युआन लेती थी।
झोंग गुइझोउ प्रांत के कियानान में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के गवर्नर और उप सचिव के रूप में काम कर चुकी है। उन्होंने इतिहास में स्नातक करने के बाद 1994 में पार्टी में शामिल हो गई थी। झोंग को फल और कृषि संघ शुरू करने के लिए जाना जाता है. जिसका उद्देश्य किसानों और जरूरतमंद बुजुर्गों की सहायता करना था। जनवरी में गुइझोऊ रेडियो और टेलीविजन पर प्रसारित एक डॉक्यूमेंटरी में झोंग के विवादों का खुलासा हुआ। इसमें बताया गया कि झोंक रिश्वत लेती है।
इसके साथ ही उन्होंने अपने पद का इस्तेमाल अपनी पसंदीदा कंपनियों को आकर्षक अनुबंध दिलाने के लिए भी किया। इसमें एक व्यापारी के लिए हाई-टेक औद्योगिक संपत्ति में 170,000 वर्ग मीटर भूमि के विकास को मंजूरी देना शामिल था। बताया जा रहा है कि झोंग का व्यापारी के साथ घनिष्ठ संबंध था। व्यापारी ने बाद में जमीन को रियल एस्टेट विकास के लिए परिवर्तित कर दिया था, जिससे झोंग को बहुत लाभ हुआ।
डॉक्यूमेंटरी में एक व्यापारी ने बताया था कि झोंग उन कंपनियों को नजरअंदाज करती है, जिसके साथ उनका व्यक्तिगत संबंध न हो। पिछले साल अप्रैल में गुइझोउ प्रांतीय अनुशासन निरीक्षण और पर्यवेक्षण समिति ने बताया कि झोंग पर गंभीर अनुशासनात्मक और कानूनी उल्लंघन का संदेह है। इसके साथ ही झोंग पर 58 पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने का भी आरोप है। वह ओवर टाइम और बिजनेस ट्रिप के बहाने पुरुषों के साथ समय बिताती थी। अप्रैल 2023 में उसे गिरफ्तार किया गया था। सितंबर में उन्हें पद से हटा दिया गया था। उन्होंने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में भी अपना पद खो दिया। डॉक्यूमेंटरी में झोंग ने अपने काम पर दुख जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button