देश

जालंधर में अपना घर बदलेंगे सीएम मान

चण्डीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में जल्द ही अपना घर बदलेंगे। यहां 11 एकड़ में फैला पुराना हाउस उनके लिए तैयार किया गया है। इससे वह जालंधर को अपना दूसरा घर बनाने के वादे को भी पूरा कर पाएंगे, ताकि यहीं से एरिया के लोगों के काम हो सकें। उनके लिए जो घर फाइनल किया गया है, वह शहर के पुराने बारादरी इलाके में स्थित हाउस नंबर 1 है, जो 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से भी पुराना है। यहां तक कि जालंधर डिवीजन के पहले ब्रिटिश कमिश्नर सर जॉन लॉरेंस 1848 में इस घर में रहने आए थे। उस समय जालंधर महाराजा रणजीत सिंह के साम्राज्य का हिस्सा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button