देश

सीएम नायब सैनी ने टीजीटी अध्यापकों को बांटे नियुक्ति पत्र

चण्डीगढ़। पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम, सेक्टर 3 में टीजीटी के लिए राज्यस्तरीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 7441 टीजीटी अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मेरे लिए बहुत खुशी का दिन है। भाजपा शासन में प्रदेश का विकास हो रहा है।
सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने आधी रात में रिजल्ट तैयार होते ही घोषित किया। हम सभी का विजन स्पष्ट रहना चाहिए। हमारे शिक्षक सेवा भाव से काम करते हैं। शिक्षा के धन को आपसे कोई नहीं छीन सकता। शिक्षा बांटने से और बढ़ती है।
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पूर्व मनोहर लाल की तारीफ की और कहा कि प्रदेश के युवाओं को मनोहर लाल ने सम्मान दिया। उन्होंने युवाओं का भविष्य संवारा। हम मनोहर लाल की तरह तेज गति से विकास कर रहे हैं। मनोहर लाल ने सख्ती से पर्ची-खर्ची को बंद किया। यह पारदर्शिता मनोहर लाल की तपस्या है। सैनी ने कहा कि 2014 से पहले मंत्रियों के बेटे को नौकरियां मिलती थी। अब खबरें आती है रिक्शा वाले का बेटा अधिकारी बना। अब भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे डाला जाता है। कांग्रेस लोगों को बरगलाने का काम करती है। बिना पर्ची खर्ची के हमने नौकरियां दी वहीं विपक्षियों ने भर्ती रोको गैंग खड़ा किया। रिजल्ट आता नहीं और कांग्रेस कोर्ट चली जाती है। हमारी सरकार काम करने वाली सरकार है। 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है। हमें पीएम मोदी की सोच को आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता समेत मंत्री मूलचंद शर्मा और रणबीर गंगवा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा भी कार्यक्रम में मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button