भोपाल में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सीएम यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोलार रोड स्थित मदर टेरेसा स्कूल से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राजधानी भोपाल में 30 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा को तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने जीप में सवार होकर तिरंगा लहराते हुए यात्रा की आगवानी भी की। इस दौरान पूर्व प्रोटेम स्पीकर तथा विधायक रामेश्वर शर्मा उनके साथ थे। यात्रा में हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति की भावना के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान देशभक्ति के गीतों और नारों से माहौल गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 अगस्त 1947 को देश के विभाजन और उससे जुड़े दर्द को याद किया। उन्होंने कहा, ष्मुस्लिम लीग के षड्यंत्र के कारण हमारा देश विभाजन का शिकार हुआ। शहीद भगत सिंह, राम प्रसाद बिस्मिल, चंद्रशेखर आजाद जैसे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने लौहार से आजाद भारत का सपना देखा था, दुर्भाग्य से आजादी के बाद वह हिस्सा ही हमें नहीं मिला। मुख्यमंत्री ने विभाजन के दौरान हुए अत्याचारों का जिक्र करते हुए कहा कि लाखों निर्दोष भारतीयों को भूखे भेड़ियों के सामने छोड़ दिया गया था। उन्होंने कांग्रेस पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि विभाजन के समय कांग्रेस ने जो वादे किए थे, वे सभी झूठे साबित हुए और इसने लाखों हिंदू भाई-बहनों को मौत के मुंह में धकेला गया। उन्होंने विभाजन के दौरान हुई हिंसा, महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार और लाशों से भरी ट्रेनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कायरता पूर्ण तरीके से देश का बंटवारा किया।