उत्तर प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं

रायबरेली। अपनी मां सोनिया गांधी की विरासत संभालने के लिए रायबरेली संसदीय सीट से पहली बार चुनाव मैदान में उतरे कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी लगातार विजय की ओर बढ़ रहे हैं। बैलट पेपर से शुरू जीत का सिलसिला लगातार जारी है।
राहुल गांधी मतगणना शुरू होने से अब तक लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उनके पीछे भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह चल रहे हैं। अब तक राहुल गांधी को 469106 मत मिल चुके हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से 255698 मतों से आगे चल रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी को अब तक 213408 मत मिले और बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव को 14118 मत मिले हैं। जिस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी लगातार प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से बढ़त बनाए हुए हैं उससे साफ है कि राहुल गांधी की जीत अब तय हो गई है। हालांकि अभी मतगणना के कई राउंड बाकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button