देश

शिवराज सिंह के बुधनी सीट पर कांग्रेस की नजर, जयवर्धन सिंह और शैलेंद्र पटेल को सौंपी जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस को विधानसभा और लोकसभा चुनाव मिली करारी हार के बाद पार्टी एक्टिव मूड में दिख रही है। लोकसभा चुनाव के बाद खाली हुई विधानसभा सीटों पर कांग्रेस उप चुनाव की तैयारी में जुट गई है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट से इस्तीफा दे दिया है। अब यह सीट खाली हो गई है, यहां उपचुनाव होंगे। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह और पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल को यहां का प्रभारी बनाया है। बुधनी सीट में प्रत्याशी चयन को लेकर दोनों नेता स्थानीय नेताओं से संवाद करेंगे। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा खाली की गई बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा के कई नेताओं की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button