देश

कांग्रेस ने झूठी गारंटियों से बनाई सरकार, कर्नाटक और हिमाचल में लोग परेशान : अनुराग ठाकुर

बिलासपुर। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और जेपी नड्डा की कुशलता से जीत हासिल की है। वहीं कर्नाटक और हिमाचल में लोग कांग्रेस से परेशान हो चुके हैं। यह बात केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कही। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत समारोह में बिलासपुर पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा जिस प्रकार से भाजपा को चुना, वह दर्शाता है कि भाजपा से लोग खुश हैं। इन चुनावो में पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। कर्नाटक और हिमाचल में कांग्रेस ने यही काम किया है और अब दोनों राज्यों की जनता इनसे परेशान हो गई है। अनुराग ने कहा कि जहां जहां कांग्रेस की सरकार रही वहां पर भ्रष्टाचार चरम पर रहा। संसद में हुए हमले को लेकर अनुराग ने कहा कि इस मामले को लेकर जांच की जा रही है और सुझाव लिए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button