उत्तर प्रदेश

इज्जत बचाने के लिए कांग्रेस मिशन-50 पर कर रही काम, कांग्रेस की निगाह आरक्षण खत्म करने पर: पीएम मोदी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने मिशन 50 रखा है। पिछले चार दिनों से बड़ी माथापच्ची चल रही है कि कुछ भी करके 50 सीटें मिल जाएं। इसके लिए भानुमती के कुनबे में हवा भरने की कोशिश की जा रही है। जिस गठबंधन की गाड़ी का टायर पहले दिन से पंक्चर हो, उसका एक न एक दिन भठ्ठा बैठना था। वह बैठ गया है। पंजे और साइकिल के सपने टूट गए हैं। चार जून के बाद की प्लानिंग हो रही है कि हार का ठीकरा किस पर फोड़ा जाए। उनका विदेश यात्रा का टिकट भी बुक हो गया है।
पीएम मोदी ने मुरादीपुरकलां सभा स्थल से बांदा, फतेहपुर और कौशांबी की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है। पूरी कांग्रेस परिवार की इज्जत बचाने में लगी है। इसके बाद भी हर चुनावों में दो लड़कों की जोड़ी लॉन्च हो जाती है, क्योंकि कांग्रेस और सपा की कुंडली और सभी गुण मिलते हैं। दोनों परिवार के लिए समर्पित हैं। दोनों भ्रष्टाचारियों को बढ़ावा देते हैं। दोनों आतंकवादियों के हमदर्द हैं। तभी तो सपा और कांग्रेस के सत्ता में आते ही आतंकवादियों को खुली छूट मिल जाती है। सपा का सिद्धांत रहा है उत्तर प्रदेश में वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया। हमारी बहन बेटियों का निकलना मुश्किल हो जाता है। वो दिन सभी ने देखे हैं, अब योगी और केशव मौर्य की भाजपा सरकार में माफिया माफी मांग रहे हैं। लेकिन, सपा का माफिया मोह अभी खत्म नहीं हुआ है। उनके मुखिया माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button