उत्तर प्रदेश

डिप्टी सीएम ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को दी कड़ी चेतावनी, मरीजों का लिया हालचाल

लखनऊ। केजीएमयू में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल से ओपीडी से लेकर ट्रॉमा सेंटर तक इलाज बाधित हो गया है। इससे मरीजों को इलाज न मिलने से उनके परिजन भी परेशान नजर आए। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बृहस्पतिवार को केजीएमयू पहुंचे और मरीजों का हालचाल लिया।
उन्होंने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल में हड़ताल अस्वीकार्य है। यह आवश्यक सेवाओं के अंतर्गत आता है। हम कर्मचारियों के हितों की रक्षा करेंगे पर हड़ताल की तो एस्मा (एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट) के तहत कार्रवाई होगी। कार्यदायी संस्था के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त इलाज मिल रहा है और स्वास्थ्य सेवाएं बाधित नहीं हुई हैं। वहीं, मरीजों का कहना है कि उन्हें इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है। केजीएमयू के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन से व राजपत्रित अवकाश का पैसा काटे जाने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर दिया। इससे इलाज बाधित हुआ। करीब एक हजार मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button