उत्तर प्रदेश
हार की हताशा से विपक्षी नेताओं की भाषा बिगड़ी, सभी 80 सीटें जीतने का किया दावा: भूपेन्द्र चौधरी

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दावा किया है कि भाजपा गठबंधन प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज कर रहा है। हार की हताशा में विपक्ष के नेताओं की भाषा बदल गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने चौथे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद कहा कि चरण दर चरण विपक्ष की हताशा सामने आ रही है। विपक्षी नेताओं की भाषा व भावभंगिमा बिगड़ चुकी है। दावा किया कि भाजपा का प्रदेश में सभी 80 सीटें जीतने का मार्ग प्रशस्त हो चुका है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि विपक्ष के नेता केवल अपना घर बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। सपा, कांग्रेस, बसपा सहित तमाम दलों के बचे गढ़ भी जनता ढहा रही है।