फिल्मी

दादामुनी को देखने के लिए राजकपूर की पत्नी हुई बेचैन

अशोक कुमार यानी दादामुनी बॉलीवुड के शुरूआती दशक के बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे। अशोक कुमार का स्टारडम कुछ ऐसा था कि जिसे देख कर राज कपूर भी नाराज हो गए थे। यह किस्सा उनकी शादी का है, जब अशोक कुमार के स्टारडम को देख कर राजकपूर ने इसे अपनी बेइज्जती समझी। अपनी ही शादी में उनकी बेइज्जती करने पर अशोक कुमार को आजीवन उन्होंने माफ नहीं। अपने समय के लोकप्रिय अभिनेता अशोक कुमार को फैंस हिंदी सिनेमा के अब तक के सबसे महान अभिनेताओं में से एक मानते हैं। उन्हें भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार और पहले लीड एक्टर के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने एंटी-हीरो की भूमिका निभाने का साहस दिखाया।
अशोक कुमार ने देव आनंद, प्राण, मधुबाला, लता मंगेशकर और कई अन्य सितारों को भी ब्रेक दिया था। वह फिल्मों में हीरो से लेकर भाई, दोस्त और बाद में पिता के रोल में नजर आए।अशोक कुमार अपने सभी साथी कलाकारों को प्यार करते थे। उन्होंने अपने शानदार करियर में शायद ही कोई फ्लॉप फिल्में दी हों। क्विंट को दिए इंटरव्यू में अशोक कुमार की बेटी भारती जाफरी ने बताया था कि असल में राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा की शादी में कुछ ऐसा हुआ था, जिसने राज कपूर को नाराज कर दिया था। जब उनके पिता अशोक कुमार राज और कृष्णा को उनकी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी की बधाई देने के लिए स्टेज पर गए थे। भारती ने खुलासा किया था कि जैसे ही उनके पिता राज और कृष्णा के सामने खड़े हुए, खूबसूरत दुल्हन ने अपना घूंघट उठाया और अशोक कुमार को अपने सामने देखकर खुश हो गई। यह कृष्णा के लिए एक अद्भुत क्षण था। इस
घटना ने राज कपूर को परेशान कर दिया। भारती ने कहा था, निश्चित रूप से पापा वहां थे और जब वह जोड़े को बधाई देने के लिए स्टेज पर गए, तो दुल्हन कृष्णा जी ने खुशी के मारे अपना घूंघट उठा दिया, और बोली। ओह, यह अशोक कुमार हैं। मैं बहुत खुश हूं। यह राज कपूर को अपना अपमान लगा और अपनी ही शादी में उन्हें अपमानित करने के लिए राज कपूर ने उन्हें कभी माफ नहीं किया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button