उत्तर प्रदेश
भाजपा सरकार में किसान चौरतरफा संकटों से घिरा: अखिलेश

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को आलू, गेहूं और अन्य फसलों की बोआई के लिए डीएपी, एनपीके और अन्य तरह के खाद की जरूरत है जबकि कन्नौज, मैनपुरी और संभल समेत तमाम जिलों के किसान इसके लिए भटक रहे हैं।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान उपेक्षा का शिकार है। भाजपा ने किसानों से आय दोगुनी करने से लेकर अन्य कई बड़े-बड़े वादे किए लेकिन कोई भी वादा पूरा नहीं किया। यह सरकार किसानों को खाद-बीज और अन्य सुविधाएं भी नहीं उपलब्ध करा पा रही है। सीतापुर में भेड़िया व जंगली जानवरों से किसानों के साथ ही आम लोग दहशत में और परेशानी में हैं। जंगली जानवरों के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है। छुट्टा जानवरों के कारण भी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। सरकार किसानों की समस्याओं के प्रति पूरी तरह उदासीन है।