फिल्मी

फिल्म 120 बहादुर का टीजर देश भक्ति का देता संदेश

फिल्म लक्ष्य में ऋतिक रोशन को एक सैनिक की भूमिका में निर्देशित करने वाले मेकर्स फिर से देश भक्ति की फिल्म के साथ वापस आ गए हैं। इसमें फरहान अख्तर अब बड़े पर्दे सैनिक बन दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। वह इस बार अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म 120 बहादुर में खुद एक असल सैनिक की भूमिका निभा रहे हैं। निर्माताओं ने 05 अगस्त को फिल्म का टीजर रिलीज किया है। यह फिल्म 120 भारतीय सैनिकों की वीरता, साहस और उनके बलिदान की एक सशक्त कहानी बयां करती है, जिन्होंने 1962 में रेजांग ला की लड़ाई के दौरान 3,000 चीनी सैनिकों का बहादुरी से सामना किया था जो भारत-चीन युद्ध का एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम था। 120 बहादुर टीजर में फरहान भारतीय सेना की कुमाऊं रेजिमेंट के मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका निभा रहे हैं, जिन्होंने रेजांग ला की लड़ाई के दौरान भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था। उन्होंने युद्ध में अपने प्राण न्यौछावर कर किया था और उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सैन्य सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। टीजर की शुरुआत एक अधिकारी द्वारा अस्पताल में भर्ती एक घायल सैनिक से युद्ध के दौरान रेजांग ला में हुई घटनाओं के बारे में पूछताछ से होती है। कई इमोशनल और जोश भर देने वाले सीन्स में भारतीय सैनिकों को चीनी सेना द्वारा लगातार तोपखाने के हमलों का सामना करते हुए दिखाया गया है। वहीं, भारतीय सैनिकों को खराब मौसम में युद्ध की तैयारी करते हुए दिखाया गया है, जहां तापमान -24 डिग्री से भी नीचे चला जाता है। कड़ाके की ठंड के बावजूद, फरहान द्वारा निभाए गए शैतान सिंह बेफिक्र होकर आगे की लड़ाई की तैयारी कर दिखाई देते हैं। वह अपनी बटालियन को यह कहते हुए उन्हें याद दिलाते हैं कि भारतीय सेना की वर्दी पहनने के लिए न केवल साहस की आवश्यकता होती है, बल्कि अपनी जान कुर्बान करने की इच्छा भी होनी चाहिए। वह उनसे देश के लिए अपनी जान कुर्बान करने तक को कहते हैं। वह आगे कहते हैं कि वह अपनी और अपने जवानों की जान कुर्बान करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें हार स्वीकार नहीं है। वह कहते हैं, मुझे पीछे हटना मंजूर नहीं है। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button