देश

फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत ने जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की

शिमला। अभिनेत्री कंगना रणौत ने राजनीति में आने और फिर सोशल मीडिया में इन्कार के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। भेंट होने से एक बार फिर से सियासी हलचल हो गई है। उन्होंने कुल्लू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। इस भेंट ने राजनीति गलियारों में फिर से एक नई चर्चा शुरू कर दी है। मंडी संसदीय क्षेत्र में आने वाले कुल्लू में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और उनकी पत्नी मल्लिका नड्डा से कंगना ने मुलाकात की।
मंडी संसदीय क्षेत्र के सरकाघाट में कंगना का पुश्तैनी घर भी आता है और उनका नया घर मनाली भी इसी हलके में है। मंडी सीट से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समर्थक उनसे यह चुनाव नहीं लड़वाना चाहते हैं। विधानसभा चुनाव से पहले वह चाहेंगी कि राजनीति में संघर्षरत और काबिल लोग ही आगे आएं।
उन्होंने तब कहा था कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहेंगी। इसके बाद हाल ही में फिल्म तेजस के फ्लॉप होने के बाद कंगना द्वारकाधीश मंदिर पहुंचीं। उन्होंने वहां पर भी लोकसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिया था। कंगना ने कहा था कि अगर भगवान श्रीकृष्ण की कृपा रहेगी तो वह लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। पिछले दिनों कंगना के चंडीगढ़ से भी चुनाव लड़ने की चर्चा थी, मगर उन्होंने इसे खारिज किया था। कंगना रणौत कह रही थीं कि उनके चुनाव लड़ने की चर्चा या कोई खबर अफवाह है। चुनाव लड़ने को लेकर उनके बारे में जो भी खबरें चल रही हैं, वे सभी अटकलों के अलावा कुछ नहीं हैं। अब एक बार फिर नड्डा से मुलाकात ने चर्चाओं को हवा दे दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button