फिल्मी

श्रीलंका में 590 दिन चली थी फिल्म अभिमान

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की जोड़ी असल जिंदगी में तो कई लोगों के लिए इंस्पायरिंग है ही इनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी ने भी लोगों को खूब इंप्रेस किया है। इनके साथ आने का ही करिश्मा था कि एक भारतीय फिल्म श्रीलंका में 590 दिनों तक चली थी। इस फिल्म के लीड स्टार अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ही थे। कमाल की बात देखिए कि इस फिल्म में भी ये दोनों पति पत्नी के रोल में थे। ये फिल्म थी साल 1973 में आई अभिमान। इस फिल्म में बिग बी और जया जी का पैसा भी लगा था। ऋषिकेश मुखर्जी ने एक बार कहा था कि ये फिल्म किशोर कुमार और उनकी पत्नी रीमा गुहा ठाकुर्ता के बनते-टूटते रिश्ते से इंस्पायर्ड थी। उन्होंने बताया था कि जिस वक्त इस फिल्म की कहानी लिखी गई थी यानी कि 1955 में वो
अमिताभ और जया को जानते तक नहीं थे। ये कहानी दो प्रोफेशनल सिंगर्स पर आधारित थी। इनकी शादी में आई परेशानियों और उलझनों को ही इस फिल्म की कहानी में पिरोया गया था। अभिमान एक असल कहानी थी लेकिन इसमें कुछ बदलाव भी हैं। असल कहानी में ईगो ने इतना अहम रोल नहीं निभाया था। मैंने ड्रामा के लिए थोड़ा ईगो वाला पॉइंट जोड़ा था। अभिमान भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं कर पाई लेकिन इस फिल्म ने श्रीलंका नें खूब तारीफ पाई थी। बताया जाता है कि कोलंबो के एम्पायर सिनेमा में ये फिल्म 590 दिन तक चली थी।
बॉलीवुड की फिल्मों पर अक्सर आरोप लगता है कि ये हॉलीवुड से कॉपी की गई हैं। लोग तर्क देते हैं कि पहले रियल कंटेट बनता था, लेकिन अब कॉपी करके बनाया जाता है। हालांकि ऐसा नहीं है, भारतीय सिनेमा पहले से ही वेस्टर्न सिनेमा से इंस्पायर्ड है। साल 1973 में आई ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म अभिमान भी हॉलीवुड की एक फिल्म से एडेप्ट की गई थी। इसकी कहानी इतनी पॉपुलर है कि हॉलीवुड में ही इस पर चार फिल्में बनीं।
साल 1937 में फिल्म ए स्टार इज बोर्न रिलीज हुई थी। इसे विलियम ए. वेलमेन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में एक एक्टर नई-नई एक्ट्रेस को चांस देता। एक्ट्रेस धीरे-धीरे ग्रोथ करते हुए बड़ी स्टार बन जाती है। उसके स्टारडम के आगे एक्टर फीका पड़ जाता है। उन दोनों की शादी हो जाती है, फिर एक्टर एक्ट्रेस की सक्सेस को देखकर शराब पीना शुरू कर देता है। अंततः ऐक्ट्रेस को अपने सपनों और एक्टर के बीच में से किसी एक को चुनना होता है।
फिल्म अभिमान भी ऐसी ही कहानी है, लेकिन इसमें एक्टर की बजाय गायक है। गायक की नई-नई शादी हुई है, वह पत्नी को भी अपने साथ गाने के लिए कहता है। एक समय आता है जब उसकी पत्नी उससे बड़ी गायिका बन जाती है और दोनों के रिश्तों में खटास आ जाती है।
फिल्म क्रिटिक सैबल चटर्जी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि दोनों फिल्में एक जैसी हैं, क्योंकि हर शादी में ऐसा होता है। ऋषिकेश मुखर्जी बड़े डायरेक्टर थे, उन्होंने ए स्टार इज बोर्न जरूर देखी होगी। लेकिन उनकी अभिमान में भारतीयता झलकती है, हमारे यहां की संस्कृति दिखती है। गौरतलब है कि फिल्म को भारतीय दर्शकों के हिसाब से बनाया गया था। फिल्म में जया ने भारतीय महिलाओं के हर आचरण को स्क्रीन पर उतारा था। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button