एक लड़की की मेहनत व कामयाबी की कहानी है फिल्म विद्या

भोजपुरी फिल्मों की बात होती है तो एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की सूरत अपने आप जेहन में आ जाती है। आम्रपाली दुबे उन शख्सियतों में से हैं जो भोजपुरी की मसाला फिल्मों में भी हिट हैं और सामाजिक उदाहरण पेश करने वाली फिल्मों में भी खास पहचान रखती हैं। अपनी मजबूत और उम्दा अदाकारी के दम पर आम्रपाली दुबे ऐसी फिल्मों में भी लीड रोल निभाती हैं जो जबरदस्त सोशल मैसेज भी देती हैं और सशक्त एक्टिंग का भी उदाहरण है। कुछ दिन पहले ही उनकी ऐसी ही एक फिल्म यूट्यूब पर रिलीज हुई है जो एक लड़की की हिम्मत, मेहनत, लगन और कामयाबी की कहानी कहती है। भोजपुरी दर्शक इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं और तारीफ भी कर रहे हैं।
आम्रपाली दुबे की इस फिल्म का नाम है विद्या। भोजपुरी फिल्म विद्या करीब पांच महीने पहले यूट्यूब पर अपलोड हुई है। सिर्फ पांच महीने में ही विद्या मूवी ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है।
भोजपुरी फिल्म विद्या में आम्रपाली दुबे विद्या के लीड रोल में दिख रही हैं। विद्या एक ऐसी लड़की है जिसके पिता बड़ी मुश्किलों से घर चलाते हैं। उनकी बेटी होने पर वो हर बार ये ताना सुनते हैं कि अब वंश आगे कैसे बढ़ेगा। विद्या बड़ी होती है तो इस दकियानुसी सोच के खिलाफ लड़ती है। दहेज मांगने
वाले लड़के को शादी से इंकार कर देती है और खूब पढ़ती है। एक दिन अफसर बन कर वो अपने पिता का नाम रोशन करती है और, एक मिसाल भी कायम
करती है। (हिफी)