स्वास्थ जगत

लहसुन और सहजन हैं शरीर के डाक्टर

(पं. आर.एस. द्विवेदी-हिफी फीचर)
औषधीय गुणों से भरपूर सब्जी का मसाला #लहसुन स्ट्रेच मार्क को दूर कर सकता है। इसे उपयोग करने वाले ज्यादातर लोगों का मानना है कि अगर आपकी त्वचा पर स्ट्रेच मार्क हो रहे हैं तो आप इसका इलाज लहसुन से कर सकते हैं।

लहसुन को काफी गुणकारी माना जाता है, ये न सिर्फ सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग में आता है बल्कि ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन का इस्तेमाल ज्यादातर सामान्य सर्दी, हल्की खांसी और संक्रमण से बचाव के लिए किया जाता है। इससे #इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, इसकी मदद से स्किन का भी ख्याल रखा जा सकता है। दरअसल, लहसुन से त्वचा का ख्याल रखा जा सकता है। हालांकि, इसके बारे में कम लोगों को ही जानकारी है। इसी प्रकार सहजन भी हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका तेल भी निकलता है।

इसकी जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं होगी। सहजन का तेल ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। ब्लड प्रेशर आजकल आम बीमारी हो गयी है।

लहसुन की मदद से स्ट्रेच मार्क को दूर किया जा सकता है। इसे उपयोग करने वाले ज्यादातर लोगों का मानना है कि अगर आपकी त्वचा पर स्ट्रेच मार्क हो रहे हैं तो आप इसका इलाज लहसुन से कर सकते हैं। इसके लिए जैतून के तेल को पहले गर्म करें। इसमें करीब 3 लहसुन की कलियां या उसका रस मिलाकर हल्का ब्राउन होने तक भूने। इसके बाद ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब ये हल्का ठंडा हो जाए तो इसे अपने स्किन पर हो रहे स्ट्रेच मार्क्स पर लगा लें। इस तरह से कुछ दिनों तक मसाज करने पर आपको फर्क नजर आने लगेगा और फिर ये मार्क दूर हो जाएंगे।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स कहते हैं कि चेहरे पर हो रहे मुंहासे हमारी खूबसूरती पर भी काफी बुरा असर डालते हैं। ऐसे में इनसे जल्द से जल्द छुटकारा पा लेना चाहिए। लहसुन से मुंहासों को सही किया जा सकता है। इसके लिए 4 से 5 लहसुन की कलियां लें और इसे मिक्सी में पीस लें। इसके बाद इसमें एक छोटा चम्मच दही और एक बड़ा चम्मच शहद का मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे मुंहासों पर लगाने के 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इस तरह से रोजाना करने से कुछ ही दिनों में आपके मुंहासे दूर हो जाएंगे।

आप चाहें तो रोजाना खाली पेट लहसुन की एक कली का सेवन कर सकते हैं। इससे भी आपकी स्किन को फायदा होगा।
बढ़ती उम्र के साथ त्वचा पर झुर्रियां भी होने लगती हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए हम सभी तरह-तरह के तरीकों को अपनाने लगते हैं। हेल्दी स्किन बनाने के लिए जिस तरह से अच्छी डाइट जरूरी है, ठीक वैसे ही त्वचा की केयर करना भी जरूरी है। अगर आप चेहरे से झुर्रियां हटाना चाहते हैं तो इसके लिए आप लहसुन का सहारा ले सकते हैं।

इसे उपयोग करने वाले ज्यादातर लोगों का मानना है कि झुर्रियों को कम करने के लिए लहसुन एक अच्छा विकल्प है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट झुर्रियों को कम करता है। इसके लिए लहसुन के रस में शहद और नींबू को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद पानी से फेस वॉश कर लें। इस तरह से हफ्ते में दो बार करने पर आपको फर्क नजर आने लगेगा। चेहरे पर व्हाइटहेड और ब्लैकहेड की समस्या होने से खूबसूरती पर काफी बुरा असर पड़ता है।

इससे छुटकारा पाने के लिए लहसुन की मदद ली जा सकती है। इसके लिए लहसुन की एक कली और आधे टमाटर को पहले पीसकर एक मिश्रण तैयार कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाकर रखें और फिर पानी से फेस को धो लें।
बॉडी में ब्लड खराब ब्लड होने से फोड़े-फुंसी की समस्या हो सकती है। ऐसे में राहत पाने के लिए लहसुन मददगार साबित हो सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन खून को साफ कर सकता है। इसे उपयोग करने वाले ज्यादातर लोगों का मानना है कि फोड़े-फुंसियों से छुटकारा पाने के लिए लहसुन एक अच्छा विकल्प है। इसके लिए आधे कप पानी में लहसुन के रस की कुछ बूंदो को डालकर उबाल लें। इस पानी को हल्का ठंडा करने के बाद इससे अपने फोड़े-फुंसी को साफ कर लें। इस तरह से रोजाना करने पर आपको जल्द आराम मिल जाएगा। लहसुन की मदद से घाव को ठीक किया जा सकता है, क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट का गुण मौजूद होता है।

घाव को जल्दी ठीक करने के लिए लहसुन का लेप तैयार करें। इसके लिए सरसों के तेल में पिसा हुआ लहसुन मिलाकर हल्का भून लें। इस तरह से लहसुन का लेप तैयार हो जाएगा और इसे ठंडे होने पर अपने घाव पर लगा लें। इससे आपको जल्दी आराम मिल सकता है।
सहजन भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है, ये आपकी त्वचा से लेकर भोजन तक को बेहतर बनाने में आपकी मदद करता है। सहजन आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने के साथ ही आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखने में मददगार होता है। सहजन में भारी मात्रा में पोष्टिक तत्व मौजूद होते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर जरूरी होते हैं। क्या आप सहजन के तेल के बारे में जानते हैं, जितना फायदेमंद सहजन होता है उतना ही फायदेमंद इसका तेल है। जी हां, सहजन का तेल भी आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।

सहजन का तेल आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ आपको कई समस्याओं से दूर रखने का काम करता है। सहजन के तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकने का काम करते हैं। ज्यादातर डायबिटीज के मरीजों को उच्च रक्तचाप की समस्या होती है जिसके लिए सहजन का तेल काफी फायदेमंद होता है। सहजन का तेल पूरी तरह से सुरक्षित माना जाता है और इसका सेवन आप कभी भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने भोजन को सहजन के तेल में बना सकते हैं। सूजन एक आम समस्या है जिसके कारण ज्यादातर लोग परेशान रहते हैं। ऐसे में सहजन का तेल सबसे फायदेमंद विकल्पों में से एक है जो आपकी सूजन को कम करने के साथ ही आपके दर्द को कम करता है। (हिफी)

 

(पं. आर.एस. द्विवेदी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button