राजनीतिलेखक की कलम

मध्य प्रदेश में वादों की सौगात

 

विधानसभा के चुनाव नजदीक आते ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा ने वादों-आश्वासनों की झड़ी लगा दी है। वादे करने में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और मौजूदा सीएम शिवराज सिंह चैहान एक-दूसरे से आगे निकलने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा की तरफ से संकेत मिला था कि मुख्यमंत्री चैहान रक्षाबंधन से पहले ही कुछ विशेष तोहफा देने वाले हैं। इससे पहले ही कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बड़ा चुनावी दांव चला है। कमलनाथ ने एमपी की जनता से 11 वादे किये हैं। इनमें किसानों महिलाओं और कर्मचारियों को राहत देने की बात कही गयी है। कमलनाथ ने पिछड़ा वर्ग कार्ड भी खेला है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर 27 फीसद ओबीसी आरक्षण दिया जाएगा। उधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहाने ने भी भोपाल मंे लाड़ली बहना सम्मेलन आयोजित किया। उन्होंने वादा किया है कि जहां बहनें नहीं चाहेंगी वहां शराब की दुकानें बंद करा दी जाएंगी। पुलित मंे बेटियों की भर्ती का कोटा 30 से बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया गया है। चैहान ने पांच साल मंे सभी बेटियों को लखपति बनाने का वादा किया है। इसके साघ्थ ही सरकार अपना रिकार्ड भी सुधार रही है।

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस ने बड़ा चुनावी दांव चला है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 27 अगस्त को ट्वीट कर प्रदेश की जनता से 11 वादे किए। इनका किसानों की कर्जमाफी, किसानों को 5 हॉर्स पॉवर बिजली बिल माफी, 12 घंटे सुनिश्चित सिंचाई बिजली, किसान आंदोलन के मुकदमे माफ, 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट हाफ, जातिगत जनगणना, महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, पुरानी पेंशन योजना और 27 फीसद ओबीसी आरक्षण जैसे वादे शामिल हैं। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस अपने 11 वचनों के साथ मध्यप्रदेश के हर घर में खुशहाली लाने के संकल्प के साथ जनता के बीच है। वहीं, बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अब यह मध्य प्रदेश की जनता को सुनिश्चित करना है कि वोटों की बोली लगाने वाली सौदागर सरकार के नापाक मंसूबे कामयाब न हों। अब सिर्फ सच्चाई की राजनीति को ही जनता का समर्थन और आशीर्वाद मिले। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं बार-बार दोहरा रहा हूं कि बीजेपी सरकार इस समय जनता को राहत देने के लिए नहीं बल्कि अपनी डूबती नैय्या बचाने के लिये रोज मुखौटे बदल रही है। 18 साल के शासनकाल के बाद भी जिन्हें चुनावी चाल चलना पड़े, वो दल और उनकी सरकार बनावटी, दिखावटी और सजावटी है जो जनता का कभी हित नहीं कर सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों पर बड़ा दांव चलते हुए कर्जमाफी, 5 हॉर्स पॉवर का बिजली बिल माफ करने और सिंचाई के लिए 12 घंटे बिजली जैसे बड़े वादे किए हैं। मध्य प्रदेश में बिजली कटौती की समस्या पिछले कुछ समय से बनी हुई है। इससे परेशान होकर किसान अक्सर धरना प्रदर्शन करते रहते हैं। ऐसे में 5 हॉर्स पॉवर का बिजली बिल माफ करना और 12 घंटे सिंचाई के लिए बिजली का वादा करना बड़ा दांव माना जा रहा है।

उधर, सत्तारूढ़ भाजपा भी पीछे नहीं रहना चाहती है। गत दिनों सीएम शिवराज सिंह चैहान ने भोपाल में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित किया। रक्षाबंधन से ठीक पहले सीएम शिवराज ने प्रदेश में लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की। लाडली बहनों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि बेटियां, माता समाज के लिए पूजनीय है। जब उनको जरूरत पड़े तब उनके साथ खड़े हो जाना।। महिलाओं के बिना जमाना आगे नहीं बढ़ सकता।।गुलामी के समय महिलाओं के साथ न्याय नहीं हुआ। पहले बेटी पैदा होने पर खुशी नहीं होती थी। यही बात मुझे तकलीफ देती थी। बहनों के आंखों मे कभी आंसू नहीं आने दूंगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने शराब नीति को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा, आज मैं एक संकल्प और ले रहा हूं। प्रदेश में नशे की प्रवृति पर अंकुश लगाया जाएगा और जहां बहनें नहीं चाहेंगी, वहां अगले साल से शराब की दुकान बंद कर दी जाएगी। चैहान ने कहा हर हाल में मध्य प्रदेश की महिला डेस्क के साथ-साथ हम पर्याप्त मात्रा में बेटियों को पुलिस के रूप में रखेंगे, ताकि बहनों की ढंग से सुनवाई हो सके। सीएम शिवराज ने कहा, अभी तक केवल 30 प्रतिशत भर्ती बेटियों की पुलिस में होती थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 35 प्रतिशत कर दिया जाएगा। बाकी जितनी भी नौकरियां हैं, उनमें भी 35 प्रतिशत भर्ती बेटियों की होगी। सीएम शिवराज ने कहा कि लाड़ली बहनों, बेटियों की निःशुल्क पढ़ाई मैं करवाऊंगा।।सीएम ने ऐलान किया कि जितनी भी लाड़ली बहन हैं, वो सब आजीविका मिशन के अंतर्गत आएंगी। उन्हें लोन दिया जाएगा। ब्याज मैं खुद भरूंगा। केवल दो प्रतिशत देना पड़ेगा। पांच साल के अंदर सभी बहनों को लाखपति बनाया जाएगा। सीएम ने ऐलान किया कि, मेरी बहनों, आज मैं फैसला करता हूं कि बढ़े हुए बिजली के बिलों की वसूली नहीं होगी। गरीब बहन का बिल हर महीने 100 रुपए आए, इसका इंतजाम किया जाएगा।

इस प्रकार मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। मध्य प्रदेश में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्राओं का आगाज 3 सितंबर से होने जा रहा है। तीन सितंबर को चित्रकूट से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाकर पहली यात्रा को रवाना करेंगे। सामूहिक नेतृत्व में तीन सितंबर से पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जाएंगी। पांचों यात्राओं की अगुवाई अलग-अलग नेताओं द्वारा की जाएगी। अगुवाई करने वालों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, प्रदेश अध्यक्ष वी डी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल हैं। जन आर्शीवाद यात्रा राज्य के पांचों प्रमुख क्षेत्रों से निकाली जाएगी जिसमें ग्वालियर, चंबल, मालवा-निमाड़, विंध्य और महाकौशल शामिल हैं। राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता भी अलग-अलग जगहों पर यात्राओं में शामिल होंगे। यात्राओं की शुरुआत राज्य के प्रमुख तीर्थ स्थलों से होगी।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि जन आर्शीवाद यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। सभी यात्राएं भोपाल में समाप्त होंगी। 25 सितंबर को यात्राओं के समापन पर भोपाल में एक बड़ी रैली होगी, जिसे पीएम मोदी संबोधित करेंगे। इसे कार्यकर्ता महाकुंभ का नाम दिया गया है।
यात्राओं के दौरान हर दिन पांच बड़ी और पांच छोटी सभाएं आयोजित होंगी। बीजेपी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेता सभाओं को संबोधित करेंगे। इस प्रकार सत्ता अपने पास बनाये रखने के लिए भाजपा कोई कसर बाकी नहीं रखेगी। (हिफी)

(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button