खेल-खिलाड़ी

टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, एशिया वर्ल्ड कप 2023 से मैदान पर वापसी कर सकते हैं केएल राहुल

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल एशिया कप 2023 और एशिया कप से पहले ठीक होना वाकई टीम इंडिया के लिए राहत की खबर है। हालांकि, जसप्रीत बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से क्रिकेट मैदान पर वापसी कर रहे हैं। इसमें वो बतौर कप्तान टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। वहीं कहा जा रहा है कि, केएल भी एशिया कप 2023 से मैदान पर वापसी करेंगे। वहीं श्रेयस अय्यर की फिटनेस पर अभी भी सस्पेंस है। बता दें कि, आईपीएल 2023 के दौरान आरसीबी के खिलाफ लखनऊ में खेले गए मैच में केएल राहुल चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वो लंदन गए जहां उनके पैर की सर्जरी हुई। वहीं अब कहा जा रहा है कि केएल पूरी तरह से फिट हैं और एशिया कप 2023 सेलेक्शन के लिए भी उपलब्ध हैं। इससे पहले कहा जा रहा था कि, केएल राहुल और श्रेयस अय्यर एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वहीं अय्यर की वापसी में अभी भी समय लग सकता है।
केएल राहुल पूरी तरह से फिट हो चुके हैं। एशिया कप 2023 के टीम सेलेक्शन के लिए उपलब्ध रहेंगे। एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में 30 अगस्त से खेला जाना है। एशिया कप 2023 के महज चार मैच ही पाकिस्तान में होंगे, जबकि बाकी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।
कुछ दिन पहले ही केएल राहुल ने अपना एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग का जमकर अभ्यास कर रहे थे। अगर केएल एशिया कप में खेलते हैं तो उनकी वर्ल्ड कप 2023 से पहले अच्छी प्रैक्टिस हो जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button