देश

गोपाल बागले आस्ट्रेलिया में भारत के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा के वरिष्ठ अधिकारी गोपाल बागले को आस्ट्रेलिया में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारतीय विदेश सेवा के वर्ष 1992 बैच के अधिकारी बागले अभी श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त हैं। इसमें कहा गया है, ‘‘ श्रीलंका में भारत के वर्तमान उच्चायुक्त गोपाल बागले को आस्ट्रेलिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। बागले आस्ट्रेलिया में मनप्रीत वोहरा का स्थान लेंगे। बागले जल्द की अपना कार्यभार संभाल सकते हैं। बागले विदेश मंत्रालय में कई पदों पर सेवा दे चुके हैं जिसमें मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता के अलावा संयुक्त सचिव (पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान) तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव आदि का दायित्व शामिल हैं। बागले ने कोलंबो में दायित्व मई 2020 में संभाला था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button