फिल्मी

हुनर हाली ने दी पति से तलाक की अर्जी

‘थपकी प्यार की‘ और ‘कहानी घर घर की’ जैसे टीवी शोज में नजर आईं हुनर हाली पति मयंक गांधी से तलाक ले रही हैं।
टीवी के पॉपुलर कपल्स में शुमार हुनर हाली और मयंक गांधी शादी के 9 साल बाद तलाक ले रहे हैं। हुनर हाली ने कोर्ट में पति से तलाक की
अर्जी दे दी है। उनका केस मशहूर वकील सना रईस खान लड़ेंगी, जो बिग बॉस 17 में भी नजर आई थीं। वहीं, हुनर हाली भी सलमान खान के शो में नजर आ सकती हैं। बिग बॉस 19 के लिए उनके नाम की चर्चा है।
हुनर हाली और मयंक गांधी के तलाक की खबरें पिछले कई दिनों से आ रही थीं, पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताया नहीं गया
था। पर अब इसकी पुष्टि हो चुकी है। दोनों ने शादी के 9 साल बाद तलाक का फैसला किया है। यह भी कहा गया कि हुनर हाली पति मयंक से अलग रह रही हैं। उन्होंने अपने नाम से गांधी सरनेम तक हटा दिया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button