फिल्मी

बाॅबी में प्राण ने सिर्फ 1 रुपये का शगुन लिया था

राज कपूर साल 1973 में एक ऐसी फिल्म लेकर आए थे, जिसने उनकी सोई हुई किस्मत जगा दी थी। इस फिल्म ने इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।फिल्म के गानों ने भी तहलका मचा दिया था। इस फिल्म से दो नए कलाकारों की किस्मत चमक उठी थी लेकिन एक सुपरस्टार ने इसमें 1 रुपए फीस लेकर काम किया था। राज कपूर की उस फिल्म का नाम है बॉबी। इस फिल्म से उन्होंने अपने बेटे को लॉन्च किया था। इसी फिल्म से ऋषि कपूर की किस्मत चमकी थी। फिल्म में डिंपल कपाड़िया लीड रोल में नजर आई थीं। दोनों सुपरस्टार ने इसी फिल्म से डेब्यू किया था और डेब्यू करते ही ये दोनों स्टार रातोंरात छा गए थे लेकिन इस फिल्म की रिलीज के बाद कुछ ऐसा हुआ था कि दो दोस्तों की दोस्ती टूट गई थी। राज कपूर ने बॉबी, मेरा नाम जोकर फ्लॉप होने के बाद बनाई थी। राज कपूर कर्ज में डूबे हुए थे। इसलिए फिल्म का बजट काफी कम रखा गया था। ऋषि कपूर को फीस नहीं देना था और उनके अपोजिट डिम्पल कपाड़िया भी नई थी, तो ज्यादा फीस नहीं देनी थी लेकिन फिल्म में राज कपूर ने अपने जिगरी दोस्त प्राण को कास्ट करने के लिए बहुत सोचना पड़ा था। उन्होंने प्राण से कहा कि तुम चाहो तो काम कर सकते हो, लेकिन बजट कम है। प्राण उनके बहुत अच्छे दोस्त थे। उन्होंने सुनते ही कहा कि वो ये फिल्म फ्री में करेंगे और सिर्फ शगुन का 1 रुपया फीस के तौर पर लेंगे। फिल्म में प्राण ने ऋषि कपूर के पिता राम नाथ की भूमिका अदा की थी। फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई और फिल्म से ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की किस्मत भी चमक उठी लेकिन बड़ी सफलता के बाद राज कपूर ने एक बड़ी गलती कर दी थी। ऋषि कपूर राज कपूर के लिए मसीहा साबित हुए और फिल्म ने बंपर कमाई की। उनका कर्ज भी उतर गया। इसी के बाद राज कपूर ने तय किया कि वह प्राण को भी फीस के तौर पर कुछ देंगे। उन्होंने प्राण को 1 लाख रुपये का चेक भेज दिया। ये प्राण को रास नहीं आई। बता दें कि कहा जाता है कि प्राण को लगा कि राज कपूर उनकी दोस्ती की कीमत लगा रहे हैं। प्राण राजेश खन्ना के बराबर फीस चार्ज किया करते थे। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button