जापान में साने तकाइचा बन सकती हैं पहली महिला पीएम

जापान को पहली बार महिला प्रधानमंत्री मिलने जा रही हैं। जापान की सत्तारूढ़ लिब्रल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने साने ताकाइची को अपना नया नेता चुना है। अगर ताकाइची प्रधानमंत्री बनती हैं, तो उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिनमें जापान की बूढ़ी होती आबादी और बढ़ते आप्रवासन को लेकर असंतोष शामिल हैं। अलजजीरा की खबर के अनुसार साने ताकाइची को जापान की सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का नेतृत्व करने के लिए चुना गया है। वे जापान के इतिहास में देश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने की संभावना रखती हैं। ताकाइची ने 4 अक्टूबर को हुए रन-ऑफ वोट में पूर्व प्रधानमंत्री जुनिचिरो कोइजुमी के बेटे शिंजिरो कोइजुमी को हराया। पहले दौर में किसी भी उम्मीदवार को बहुमत नहीं मिला था।
ताकाइची जापान की पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री रही हैं। 64 वर्षीय ताकाइची एलडीपी के दक्षिणपंथी धड़े के करीब हैं। अगले प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए संसद में मतदान 15 अक्टूबर को होने की संभावना है। मतदान में केवल 295 एलडीपी सांसद और लगभग 10 लाख सदस्य शामिल हुए, जो जापानी जनता का मात्र 1 प्रतिशत प्रतिनिधित्व करता है। ताकाइची प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा की जगह ले सकती हैं क्योंकि एलडीपी संसद में सबसे बड़ी पार्टी हैताकाइची अगर प्रधानमंत्री बनती हैं तो सबसे पहले उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि 1955 से लगभग लगातार सत्ता में रही एलडीपी फिर से मतदाताओं को एकजुट कर सके।
ताकाइची ने नेता चुने जाने के बाद कहा, “जापान को उन नीतियों पर पुनर्विचार करना चाहिए जो पूरी तरह से अलग संस्कृतियों और पृष्ठभूमि वाले लोगों को आने की अनुमति देती हैं।”