मुंबई की चकाचैंध में भी भारतीय परम्परा, नीता अम्बानी ने मनाया गरबा

नवरात्र के त्योहार को पूरे भारत में धूमधाम से मनाया गया और हर शहर को सजाया गया और मां दुर्गा की पूजा की गई। नीता अंबानी ने सबसे पहले मां दुर्गा की पूजा की और फिर पारंपरिक संगीत पर अभिनेत्री पाठक के साथ नृत्य किया, जिन्होंने अपने प्रसिद्ध गीतों और धुनों से समां बांध दिया। जियो वल्र्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित रेडियंस डांडिया कार्यक्रम ने न केवल एक सांस्कृतिक उत्सव का प्रदर्शन किया, बल्कि यह भी दिखाया कि मुंबई जैसे आधुनिक शहर की चकाचैंध के बीच भारतीय परंपराएं कैसे आज भी दिलों में बसी हैं। नीता अंबानी की भागीदारी इस बात का प्रमाण थी कि समय चाहे कितना भी बदल जाए, भारत की सांस्कृतिक जड़ें हमेशा लोगों को जोड़ती रहेंगी। देशभर में बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दशहरा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। देशभर के शहरों में आज रावण को जलाकर लोगों ने जश्न मनाया। साथ ही दीपावली की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई है। फिजाओं में त्योहारों की महक है और लोगों के चेहरे खिले हुए हैं। अंकिता लोखंडे जो ने अपने परिवार के साथ इस अवसर का जश्न मनाया। अपने प्रशंसकों को शुभकामनाएं देते हुए एक वीडियो साझा किया और साथ ही पति विक्की जैन के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने एक खूबसूरत वीडियो साझा किया जिसमें वह अपने घर को सजाती नजर आ रही हैं। अंकिता लोखंडे ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा नोट लिखकर सभी को दशहरे की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विक्की जैन के स्वास्थ्य संघर्षों के बारे में भी बताया कि कैसे उन्हें इनसे उबरने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि विक्की अब काफी बेहतर हैं और जल्द ही पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। मेरा नवरात्र उपवास बहुत दिव्य लगा, और आज हमें एक बार फिर याद दिलाता है कि अच्छाई हमेशा बुराई पर जीत हासिल करती है। वीडियो में, अंकिता ने कहा, सभी को मेरी और मेरे परिवार की ओर से दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं। मेरे अनुसार, दशहरा सभी बुराइयों पर अच्छाई की जीत है। (हिफी)