देश

इंदौर का अभियान देश में जन आंदोलन बनेगा: ओम बिरला

इंदौर। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने 51 लाख पौधे लगाने के अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने बीएसएफ वाटिका में पौधा लगाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंदौर में हरियाली की पहल एक मिसाल बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया के देशों को दिशा दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के अनुरूप जीवन शैली होना चाहिए।
बिरला ने कहा कि मध्य प्रदेश वनों की धरती हुआ करता था, इंदौर के आसपास घने वन हुआ करते थे। अब इंदौर का अभियान देश में जन चेतना का आंदोलन बने। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम जो पेड़ लगा रहे है, उस पर लोग शंका करते है कि बाद में उनका ध्यान कौन रखेगा, लेकिन हम पांच फीट लंबे पेड़ लगा रहे है,ताकि वे शत प्रतिशत जीवित रहे। भाजपा के मध्य प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि जीवन वृक्ष के कारण है, ज्यादातर लोगों को ज्ञान की प्राप्ति वृक्ष के नीचे ही हुई है। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कहा कि धरती मां की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही हो सकती है। इसका हमें मौका मिला है। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान को इंदौर सार्थक कर रहा है। इंदौर हरियाली में पीछे है, लेकिन आने वाले पांच सालों में हरियाली में भी नंबर वन बनेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button