देश
कमलनाथ ने सरकार को घेरा, सीएम से उच्च स्तरीय जांच की मांग

भोपाल। कमल नाथ ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि स्कॉलरशिप का झांसा देकर सात आदिवासी लड़कियों से बलात्कार का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। पुलिस का कहना है कि और भी लड़कियां इसका शिकार हो सकती हैं, अर्थात बलात्कार पीड़ित लड़कियों की संख्या सात से अधिक भी हो सकती है। देश अब तक भूला नहीं है कि इसी सीधी जिले में एक आदिवासी युवक के सिर पर भाजपा के नेता ने पेशाब की थी। क्या मध्य प्रदेश में आदिवासी समुदाय की लड़कियां निर्भय होकर कॉलेज में पढ़ाई भी नहीं कर सकतीं?