फिल्मी

संजय कपूर के संपत्ति विवाद पर करिश्मा का नया वीडियो सुर्खियों में

करिश्मा कपूर अर्थात लोलो के एक्स हस्बैंड संजय कपूर का संपत्ति विवाद सुर्खियों में है दरअसल, संजय कपूर की वसीयत में उनके बच्चे कियान और समायरा का नाम नहीं है, जिसके चलते वसीयत की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई है। वहीं करिश्मा कपूर के बच्चों ने अपना हक मांगा है। इन सबके बीच करिश्मा कपूर ने अपना लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। पोस्ट में एक्ट्रेस का लेटेस्ट वीडियो हैं, जिन्हें देख फैंस 51 की करिश्मा कपूर की तारीफ करते हुए दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि वह 25 साल की
लगती हैं।
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसने उनके फैंस और फॉलोअर्स के बीच खूब सुर्खियां बटोरी हैं। करिश्मा कपूर, जो अपने दमदार अभिनय और स्टाइलिश लुक्स के लिए जानी जाती हैं, पारंपरिक साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। इस वीडियो के जरिए उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्र केवल एक संख्या है और स्टाइल कभी कम नहीं होता। वीडियो में करिश्मा कपूर हर एंगल से अपने स्टाइल को पेश करती नजर आ रही हैं।
फैंस करिश्मा कपूर के इस पोस्ट पर अपनी जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने उनकी मुस्कान और लुक की तारीफ करते हुए कमेंट किए हैं। एक फैन ने लिखा, आप बढ़ती उम्र के साथ और भी सुंदर होती जा रही हैं। दूसरे फैन ने लिखा, आपने साड़ी को बहुत खूबसूरती से कैरी किया है, आप सच में किसी राजकुमारी जैसी लग रही हैं। वहीं, कई यूजर्स ने उनकी उम्र को देखकर हैरानी जताई और लिखा, आप सच में 51 साल की हैं? यकीन नहीं हो रहा। आप अभी भी 25 साल की लगती हैं। अन्य ने लिखा, करिश्मा कपूर का स्टाइल हर युवा को टक्कर देता है। वहीं कुछ इमोजी के जरिए अपना प्यार जाहिर कर रहे हैं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button