खेसारी लाल यादव लेकर आए रक्षाबंधन स्पेशल सॉन्ग

खेसारी लाल यादव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म अग्निपरीक्षा की तैयारियों में व्यस्त हैं। भोजपुरी सुपरस्टार की इस फिल्म का गाना रिलीज किया गया है। यह गाना रक्षाबंधन स्पेशल है। बहिनी के प्यार नाम के इस गाने में त्योहार के सेलिब्रेशन के साथ भाई-बहन के प्यार को दिखाया गया है। खेसारी लाल यादव अपनी अदाकारी के साथ-साथ अपनी गायिकी के लिए भी फैंस के बीच लोकप्रिय हैं। अक्सर उनके रोमांटिक गाने रिलीज होते हैं, मगर आज उन्होंने रक्षाबंधन फेस्टिवल स्पेशल गाना दर्शकों को दिया है, जिसमें भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती को दिखाया गया है। बहिनी के प्यार गाने को खेसारी लाल यादव और राज नंदिनी ने गाया है। इसके बोल कुंदन प्रीत ने लिखे हैं। यह गाना खेसारी लाल यादव और रितु चैहान पर फिल्माया गया है।
यह गाना सुर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अब तक गाने को डेढ़ लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। बहिनी के प्यार फिल्म अग्निपरीक्षा का दूसरा गाना है। इससे पहले फिल्म का ‘अहिरान’ रिलीज किया गया था। इस गाने ने खूब धूम मचाई। बता दें कि अहिरान गाने में खेसारी के साथ अकांक्षा पुरी और चाहत सिंह नजर आईं। खेसारी लाल यादव की फिलम अग्निपरीक्षा का पोस्टर रिलीज हो चुका है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। फिलहाल फिल्म के आज रिलीज हुए गाने पर दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। (हिफी)