फिल्मी

किशोर कुमार की पौत्री वृन्दा है टैरो कार्ड रीडर

किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए गायकी में करियर बनाया, वहीं उनकी बेटी वृंदा ने मनोरंजन की दुनिया से पूरी तरह दूरी बना ली। किशोर कुमार की दो पोतियों में से एक, मुक्तिका जहां संगीत में सक्रिय हैं और पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं, वहीं वृंदा ने एक आध्यात्मिक जीवन को चुना है। दिलचस्प बात यह है कि वृंदा ने एक्टिंग की बाकायदा ट्रेनिंग ली है। वह जॉन बैरी एक्टिंग स्कूल से प्रशिक्षित हैं। वही संस्थान जिसने शाहरुख खान जैसे सितारों को अभिनय का पाठ पढ़ाया। इसके बावजूद उन्होंने कभी फिल्मों में करियर बनाने की कोशिश नहीं की। शायद क्योंकि उनका मन ग्लैमर नहीं, बल्कि गहराई में था। वृंदा गांगुली आज एक जानी-मानी टैरो कार्ड रीडर, फिजियोथेरेपिस्ट और आध्यात्मिक गुरु हैं। उन्होंने 2017 से अपना पूरा ध्यान टैरो कार्ड रीडिंग और आत्मिक मार्गदर्शन पर केंद्रित किया है। वह लोगों को जीवन के विभिन्न पहलुओं जैसे प्रेम, करियर, आर्थिक फैसले और आत्मिक उद्देश्य में दिशा देती हैं। दर्शकों को आत्म-खोज की ओर प्रोत्साहित करते हुए भी कई वीडियो बनाती हैं। इसके अलावा, वह फेसबुक पर भी सक्रिय हैं, उनके बायो में लिखा है, मैं टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए आपको जीवन में अपना रास्ता, प्रेम जीवन, आर्थिक भविष्य आदि खोजने में मदद करूंगी। वृंदा की खूबसूरती भी किसी अभिनेत्री से कम नहीं। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button