आतिशी होंगी नेता प्रतिपक्ष

(अशोक त्रिपाठी-हिफी फीचर)
आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली विधानसभा चुनाव की बाजी भले ही हार गयी है लेकिन राष्ट्रीय पार्टी की मजबूत छवि बनाने की तरफ वह अग्रसर है। छत्तीसगढ़ और गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों मंे अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद अरविन्द केजरीवाल अब बिहार मंे आप का जनाधार मजबूत करना चाहते हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी मेरीना की ताजपोशी का सीधा संबंध बिहार के विधानसभा चुनाव से है। बिहार मंे इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। इंडिया गठबंधन का जैसा टकराव चल रहा है उसके चलते अरविन्द केजरीवाल अपनी पार्टी को स्वतंत्र रूप से चुनाव में उतार सकते हैं। आतिशी का नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए संजीव झा ने प्रस्तावित किया था। संजीव झा मधुबनी के रहने वाले हैं। दिल्ली मंे बिहार के रहने वालों के हक में आतिशी ने लड़ाई लड़ने का वादा भी किया है। आतिशी के नाम पर पार्टी एकजुट भी है क्योंकि जहां केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य दिग्गज नेता पराजित हो गये, वहां आतिशी ने शानदार जीत दर्ज की है। इससे पहले 2020 के विधानसभा चुनाव मंे संजीव झा ने जनता दल (यू) के शैलेन्द्र कुमार को 51 हजार से ज्यादा मतों से हराया था। इस बार भी संजीव झा ने बुराड़ी सीट से जद(यू) के ही प्रत्याशी को पराजित किया है। बिहार मंे 243 सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।
आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी विधानसभा सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए विधायक दल की बैठक में नेता प्रतिपक्ष आतिशी को चुना है। दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी का चयन करने के लिए संदीप पाठक को पर्यवेक्षक चुना गया था। सर्व सम्मति से आम आदमी पार्टी के विधायक दल की नेता आतिशी को चुना गया है। आतिशी के नाम का प्रस्ताव संजीव झा ने रखा गया और सभी विधायक की राय ली गयी उसके बाद सर्व सम्मति से आतिशी को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। आतिशी का नाम नेता प्रतिपक्ष के लिए जिस विधायक ने दिया वह संजीव झा हैं। वह बिहार के मुधबनी के रहने वाले हैं और उन्होंने दिल्ली की बुराड़ी सीट से जीत हासिल की है। यह चौथी बार है जब वह इस सीट से जीते हैं। उन्होंने इस सीट से बीजेपी को नहीं बल्कि एनडीए में उनकी सहयोगी दल जेडीयू के उम्मीदवार को हराया है। संजीव झा ने जनता दल (यूनाइटेड) के शैलेंद्र कुमार को 20,601 वोटों से हराकर यह जीत हासिल की। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में आप के संजीव झा ने 88158 वोटों से जीत दर्ज की थी और जेडी(यू) के शैलेंद्र कुमार 51440 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे।
आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली के लोगो ने विपक्ष की भूमिका दी है। अपनी जिम्मेदारी विपक्ष के तौर पर हम निभाएंगे। जो वादे दिल्ली की जनता से बीजेपी ने किए, उनको पूरा आम आदमी पार्टी कराएगी। सबसे महत्वपूर्ण महिलाओं को 2500 रुपए देना है। मोदी जी की गारंटी थी लेकिन पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता से वादा है बीजेपी से सीएम रेखा गुप्ता से 2500 रुपए दिलवाकर रहेंगे। बीजेपी ने वादे किए उनको पूरा कराना है, यह हमारे एजेंडे में सबसे ऊपर है। दिल्ली के हक के लिए लड़ेंगे। आतिशी ने कहा कि आप की सरकार ने जो काम किए उनको बंद करने की कोशिश की जाएगी तो दिल्ली के हक के लिए लड़ेंगे। आपको बता दें कि दिल्ली के नए स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा है कि कुछ मोहल्ला क्लीनिक बंद होंगे। सीएजी रिपोर्ट को मैंने स्पीकर के पास भेजा था। रिपोर्ट चुनाव से पहले ही दिल्ली विधानसभा में चली गई थी। बीजेपी भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है। हम भी चाहते है कि कैग रिपोर्ट को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा है वो दिल्ली के सामने आए।
अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्पष्ट कहा है कि बिहार में हमारी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिहार में चुनाव लड़ेगी यह तय है। अब तक यह स्पष्ट है कि हमलोग बिहार में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन की सहयोगी पार्टियों में से एक आम आदमी पार्टी बिहार में भी गठबंधन धर्म का पालन करेगी। गठबंधन में सीट बंटवारे का फॉर्मूला तय होने के बाद ही आप अपनी सीटों का खुलासा करेगी। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी बिहार विधानसभा में उतरती है तो सीधे तौर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को ही टक्कर देगी। खास तौर पर केजरीवाल सीएम नीतीश कुमार की पार्टी और पीएम मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को चुनौती देंगे।आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले साल 22 जून को पटना आए थे। केजरीवाल को सीएम नीतीश कुमार ने न्यौता दिया था। उस वक्त सीएम नीतीश कुमार गठबंधन के साथ थे। केजरीवाल भी गठबंधन की मीटिंग में शामिल होने आए थे। हालांकि, उस वक्त उन्होंने बिहार विधानसभा के बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। केवल लोकसभा पर फोकस करने की बात कही। अब उनकी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बयान ने सियासी गलियारे में हलचल पैदा कर दी है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बिहार के पांच प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। तीन भारतीय जनता पार्टी और दो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। भाजपा से अभय वर्मा, डॉ. पंकज कुमार सिंह और चंदन कुमार चौधरी विजयी रहे। आम आदमी पार्टी से अनिल झा और संजीव झा ने जीत दर्ज की। हालांकि बिहार से ताल्लुक रखने वाले ‘आप’ उम्मीदवार विनय मिश्रा द्वारका सीट से चुनाव हार गए।दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में बिहार का दबदबा रहा। पांच प्रत्याशियों ने जीत का परचम लहराया। इस जीत से बिहार के लोगों में खुशी की लहर है। वहीं, दिग्गज नेता महाबल मिश्र के बेटे विनय मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा।
भाजपा के लिए अभय वर्मा ने लक्ष्मी नगर से, डॉ. पंकज कुमार सिंह ने विकासपुरी से और चंदन कुमार चौधरी ने संगम विहार से जीत दर्ज की। अभय वर्मा दरभंगा से, डॉ. पंकज कुमार सिंह बक्सर से और चंदन कुमार चौधरी खगड़िया से हैं। आम आदमी पार्टी के लिए अनिल झा ने किराड़ी से और संजीव झा ने बुराड़ी से जीत हासिल की। दोनों मधुबनी से ताल्लुक रखते हैं। अनिल झा ने किराड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा के बजरंग शुक्ला को 21,871 वोटों से हराया। यह उनकी तीसरी जीत है। इससे पहले वह दो बार भाजपा से इसी सीट से विधायक रह चुके हैं। पिछले चुनाव में हार के बाद इस बार उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा।चंदन कुमार चौधरी ने संगम विहार सीट से ‘आप’ के दिनेश मोहनिया को मात्र 344 वोटों से हराया। चंदन कुमार चौधरी को कुल 54,049 वोट मिले। उनकी जीत पर उनके पैतृक गांव खगड़िया के चकप्रयाग में जश्न का माहौल था। गांव वालों ने मिठाई बाँटी और एक-दूसरे को अबीर लगाकर खुशी मनाई। चंदन चौधरी की पत्नी नीलू चौधरी दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा की प्रवक्ता हैं।संजीव झा ने बुराड़ी सीट से जेडीयू के शैलेंद्र कुमार को 20,601 वोटों से हराया। संजीव झा को 1,11,281 वोट मिले। शैलेंद्र कुमार का संबंध भी बिहार से है। संजीव झा ‘आप’ के शुरुआती सदस्यों में से एक हैं। उनकी जीत पर उनके पैतृक गांव मधुबनी के सुन्दरपुर भिट्ठी में जश्न का माहौल था। (हिफी)