फिल्मी

प्रियंका चोपड़ा के मिस इंडिया बनने के जश्न को मधु ने किया याद

साल 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम किया था। प्रियंका ने सिर्फ 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया था। वो ये टाइटल जीतने वाली पांचवीं भारतीय थीं। जब पूरी दुनिया में देसी गर्ल के नाम का डंका बज रहा था, तब उन्हें उनके ही शहर बरेली में कुछ खास अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। 25 साल बाद एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया।
हाल ही में एक इंटरव्यू में मधु ने याद किया कि कैसे प्रियंका के मिस वर्ल्ड जीतने के बाद जब वह बरेली लौटीं, तो उन्हें लोगों का कड़वा स्वागत मिला। उन्होंने कहा, बरेली में हमारा स्वागत बिल्कुल भी अच्छा नहीं हुआ। राज्य प्रशासन ने कहा कि यह नारी शोषण है और हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे। उनका मानना था कि जिस शहर से आई हैं, उसी शहर में उनका स्वागत होगा। वो कहती हैं कि तत्कालीन मुख्यमंत्री से पर्मिशन मिलने के बाद भी उनकी बेटी का स्वागत नहीं हुआ था और न ही उनके वेलकम के लिए किसी ग्रैंड आयोजन की पर्मिशन दी गई थी। मधु चोपड़ा ने बताया कि राज्य प्रशासन ने उनका स्वागत न करने के लिए कोई न कोई नया बहाना दिया था। मधु चोपड़ा का कहना है कि बरेली के अधिकारियों ने प्रियंका के घर वापसी के जश्न को भव्य बनाने से मना कर दिया था। इसके बजाय, सेना क्षेत्र में एक साधारण समारोह की योजना बनाई गई थी, जहां उस समय उनके पिता तैनात थे। हालांकि, मुंबई की एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ने दिल से उनका स्वागत किया था। फिल्ममेकर्स ने प्रियंका चोपड़ा के टैलेंट को पहचानते हुए उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने का मौका दिया। (हिफी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button